दुर्योधन ने कुटिलता पूर्वक पांडवों को वारणावत भेजने की योजना बनाई और धृतराष्ट्र के साथ मिल कर उन्हें भेज दिया
कुरुवंश के राजकुमार, कौरव और पाण्डव अब बड़े हो रहे थे | दुर्योधन ने जब देखा कि युधिष्ठिर के छोटे भाई भीमसेन की शक्ति असीम है और अर्जुन का अस्त्र-ज्ञान तथा अभ्यास विलक्षण है तो उसका कलेजा जलने लगा । …