इतिहास में नेफेर्तिती ‘नील नदी की शासिका’ और ‘देवताओं की पुत्री’ आदि नाम से प्रसिद्ध है | कई इतिहासकारों के अनुसार अतीत में ‘सौन्दर्य और बद्धिमत्ता’ का अद्वितीय संगम सर्वप्रथम नेफेर्तिती में ही दिखा

371ईसा पूर्व में एथेंस की फ़रीने (Phryne) अपने समय में पूरे यूनान की सबसे अमीर महिला थी। नास्तिकता के आरोप से बरी होने के लिए जब वह निर्वस्त्र हुई तो जूरी सदस्य उसके दमकते सौंदर्य से स्तब्ध रह गए।

ट्रॉय की हेलेन इतनी सुंदर थी कि उसे कई राजाओं, राजकुमारों और नायकों ने चाहा था। शादी के बाद उसे एक राजकुमार द्वारा अपहरण कर लिया गया था, जो बाद में ट्रोजन युद्ध का कारण बना।

सी शी (Xi She) प्राचीन चीन की सुन्दरतम महिलाओ में से एक थी। वह इतनी सुन्दर थी कि जब वह बालकनी में खड़ी हो कर नीचे सरोवर की मछलियों को देखने के लिए झुकती थी तो मछलियां तैरना भूल जाती थी।

शीबा का पूरा व्यक्तित्व रहस्यमय है | शीबा बुद्धिमान और सुन्दर तो थी ही लेकिन कभी उसे जादूगरनी, या ऐसी रानी के रूप में जो किसी को भी अपने सौन्दर्य से लुभा कर अपने वश में कर सकती थी, कहा गया है

चैमेनिड (Achaemenid) साम्राज्य के पर्शियन सम्राट Ahasuerus की दूसरी पत्नी Hadassah मूल रूप से यहूदी थी जो विवाह के बाद Esther नाम से विख्यात हुई। वह इतिहास की सुन्दरतम महिलाओं में से एक थी।

इतिहास में अपनी बेमिसाल बुद्धिमत्ता, अभूतपूर्व सुंदरता और विपुल वैभव के लिए जानी जाने वाली Cleopatra के बारे में कहा जाता है की वह स्वर्ग से उत्तरी अप्सरा जैसी दिखती थी।

डेनमार्क के Christian IX की सबसे बड़ी पुत्री Alexandra जो वेल्स के राजकुमार अल्बर्ट एडवर्ड से ब्याही गयी थी, अपने समय की अद्वितीय सुंदरी थी।

6जनवरी 1412 को जन्मी जोन ऑफ आर्क को फ्रांस के इतिहास की सबसे खूबसूरत और बहादुर दिल महिला के रूप में जाना जाता है।

दिखने में बेहद सुन्दर, मैरी एंटोनेट का जन्म 2 नवंबर 1755 को ऑस्ट्रिया के पवित्र रोमन सम्राट और महारानी मारिया थेरेसा की पंद्रहवीं और अंतिम संतान के रूप में हुआ था।