रोमन साम्राज्य के रहस्यमय राशिचक्रीय यंत्र

रोमन साम्राज्य के रहस्यमय राशिचक्रीय यंत्रकिसी समय रोमन साम्राज्य दुनिया के सबसे शक्तिशाली राज्यों में से एक हुआ करता था | दुनिया के उन सभी क्षेत्रों में, जो कभी रोमन साम्राज्य के शासनाधिकार में आते थे, रोमन सभ्यता के अवशेष बिखरे पड़े हैं | इन्ही अवशेषों में, वेल्स से लेकर मेडिटेरेनियन तक, सैकड़ों की संख्या में विचित्र आकार एवं रूप वाली छोटी-छोटी वस्तुएं मिली हैं जिनका रहस्य अभी तक अज्ञात है |

इन्हें डोडेकैहेड्रोन (Dodecahedron) कहा जाता है | ये एक पत्थर या कांसे की बनी वस्तु होती है जो अन्दर से खोखली होती है | इसका आकार 4 से 12 सेंटीमीटर तक होता है | इस बहुफलकीय वस्तु में कुल 12 पंचभुजीय फलक होते हैं | हर एक फलक के मध्य में अलग-अलग आकार के छिद्र होते हैं |

सभी फलक के प्रत्येक कोनों पर एक गाँठ जैसी चीज उभरी हुई होती है जैसा की आप इस पृष्ठ पर दिए गए चित्र में देख सकते हैं | रोमन जो कुछ भी कार्य या अभियान करते थे या किसी वस्तु का उपयोग करते थे उन सब को लिखित दस्तावेज़ के रूप में सुरक्षित रखते थे | लेकिन आश्चर्य है कि रोम के लोगो द्वारा प्रयोग में लायी जाने वाली इस विचित्र वस्तु के बारे में कहीं कोई लिखित जानकारी नहीं |

जो सबसे पास की जानकारी हमारे पास है प्लूटार्क द्वारा दी गयी है, जिसका कहना था कि ये बहुफलकीय वस्तु, एक प्रकार की राशिचक्रीय उपकरण होते थे जिनकी सहायता से ब्रह्माण्डीय राशियों की गणना और उनका मनुष्यों पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन किया जाता था |

कुछ लोग इसे युद्ध में इस्तेमाल होने वाली एक वस्तु मानते थे तो कुछ इसे धार्मिक या खगोलीय अध्ययन में प्रयुक्त होने वाला यंत्र मानते थे, क्योकि इनमे से अधिकतर मंदिरों में या मंदिरों के आस-पास मिली हैं | कुछ लोग इसे ऐन्शिएंट एलियन थ्योरी से भी जोड़कर देखते हैं

इस विचित्र सी दिखने वाली वस्तु के बारे में एक प्रसिद्ध अवधारणा ये है कि इसका प्रयोग, रोमन साम्राज्य में, खरीफ़ की फ़सल की बुवाई का सबसे उपयुक्त समय मापने के लिए होता था |

ये छोटी सी दिखने वाली विचित्र वस्तु चाहे जिस काम के लिए प्रयोग में लायी जाती रही हो लेकिन इतना तो तय था कि ये पूरे रोमन साम्राज्य में लोगों द्वारा प्रयोग में लायी जाने वाली एक सामान्य वस्तु थी | जब तक इसके बारे में कोई लिखित दस्तावेज़ न मिल जाये या किसी घटना के सन्दर्भ में इसका ऐतिहासिक वर्णन न मिल जाये तब तक यह बहुफलकीय वस्तु रहस्य ही रहेगी

अन्य रहस्यमय आर्टिकल्स पढ़ने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें

https://rahasyamaya.com/the-mystery-of-iron-pillar-of-maharauli/
https://rahasyamaya.com/can-iron-be-converted-into-gold/
https://rahasyamaya.com/when-the-whole-kauravas-got-feared-from-balram-muscle-power/
https://rahasyamaya.com/the-mysterious-wandering-in-the-cosmic-world/

इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए
इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए