खतरनाक भूत

खतरनाक भूत

आज हम आपको उस खतरनाक भूत की कहानी बताने जा रहे हैं जो वर्ष 1985 में इंग्लैंड के ब्लैक हॉर्स रेलवे स्टेशन पर अचानक अपने खौफनाक इरादे से आ गया और रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों कि पीछे पड़ गया। स्टेशन पर मौजूद यात्रीगण मारे डर के इधर-उधर भागने लगे। उस खतरनाक भूत को देखकर लोग बाग चीखने-चिल्लाने लगे। कुछ यात्री तो डर कर बेहोश भी हो गये।

यह वह समय था जब क्लोज सर्किट टी वी नया-नया सार्वजनिक उपयोग के लिए आरंभ हुआ था। एयरपोर्ट, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि पर क्लोज सर्किट टीवी के माध्यम से पैसेंजर्स को आवश्यक सूचनायें और मनोरंजक कार्यक्रम दिखाए जाने लगे थे। जिसके कारण क्लोज सर्किट टी वी एयरपोर्ट, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि पर आने जाने वाले यात्रियों के लिए एक आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया था।

लोग इस सर्किट टीवी के माध्यम से जहां आवश्यक सूचनाएं प्राप्त करते थे। वहीं ट्रेन आदि की प्रतीक्षा के दौरान मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद उठाते थे। यात्रियों को सार्वजनिक स्थानों पर लगा सीसीटीवी बहुत अच्छा लगने लगा था। बड़ी स्क्रीन पर अपना पसंदीदा कार्यक्रम देखना लोगों को बहुत पसंद आता था। लेकिन एक दिन ब्लैक हॉर्स रेलवे स्टेशन पर लोगों ने सीसीटीवी की स्क्रीन पर जो कुछ देखा उनके होश ही उड़ गए।

डॉक्टर साहब की आत्मा आज भी कोरोना का इलाज कर रही है

यह वर्ष 1985 की खौफनाक घटना है। इंग्लैड के ब्लैक हॉर्स रेलवे स्टेशन पर रोज की तरह यात्रियों का आवागमन था। रात के लगभग दो से तीन बजे के बीच का समय था। वेटिंग रूम में बैठे कुछ यात्री अपनी ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनके सामने दीवार पर लगी क्लोज सर्किट टीवी चल रही थी। टी वी पर अपनी ट्रेन के लिए प्रतीक्षारत यात्री मशहूर पॉप सिंगर टॉम जॉन्स का सॉन्ग देख रहे थे ।

लोग बड़ी दिलचस्पी से अपने पसंदीदा गायक टॉम जॉन्स की मखमली आवाज का आनंद ले रहे थे। मशहूर गायक टॉम जॉन्स के कुछ फैंस मस्ती में झूम भी रहे थे, कि उस दिन अचानक जो कुछ हुआ वह बहुत खौफनाक था। वेटिंग रूम में उपस्थित यात्रियों ने देखा कि क्लोज सर्किट टीवी की स्क्रीन पर गाते-गाते फेमस सिंगर टॉम जॉन्स का चेहरा गायब हो गया है़ और उसके स्थान पर एक डरावना चेहरा नजर आने लगा है़।

उस बड़े से चेहरे पर बाल थे। वह देखने से बड़ा खूंखार लग रहा था। उसकी गोल-गोल लाल-लाल आंखें, बाहर की ओर निकले हुए नुकीले दांत और बड़े-बड़े कान थे। जिस किसी ने भी टीवी स्क्रीन पर वह खतरनाक भूत देखा उसकी चीख निकल पड़ी। उस सर्किट टीवी को संचालित कर रहे कर्मचारियों को भी समझ में नहीं आ रहा था कि अचानक उनकी टीवी स्क्रीन पर यह डरावना चेहरा कैसे नजर आने लगा।

जब की उन्होनें कोई हॉरर मूवी नहीं चलायी थी। आश्चर्य की बात यह थी कि रेलवे स्टेशन के सी सी टी वी ब्रॉडकास्ट सेंटर से इलेक्ट्रिसिटी ऑफ करने पर भी वह खतरनाक भूत स्क्रीन पर नजर आ रहा था। उस रेलवे स्टेशन के ड्यूटी पर उपस्थित कर्मचारी और सभी यात्रीगण इधर-उधर भागने लगे। उस खतरनाक भूत की डरावनी आवाज पूरे रेलवे स्टेशन पर गूंज रही थी।

ऐसा लग रहा था कि उस खतरनाक भूत ने पूरे रेलवे स्टेशन पर कब्जा कर लिया था। खतरनाक भूत का साया पूरे रेलवे स्टेशन पर किसी डरावनी काली परछाई की तरह फैल गया था। कुछ लोगों का कहना है कि उस रात ऐसा लग रहा था कि जैसे की भूतों की टोली ने रेलवे स्टेशन पर धावा बोल दिया हो।

पढ़िए खौफ़नाक रात की कहानी

स्टेशन के सारे खिड़की-दरवाजे अपने आप हिलते हुए नजर आ रहे थे। एक लेडी जो उस समय वॉशरूम में थी। उसके मिरर में भी एक डरावना भूत नजर आने लगा। वह लेडी चीखती हुई वाश रूम से बाहर भागी। लेकिन वॉशरूम का दरवाजा अपने आप बंद हो गया। वह लेडी अपना पूरा जोर लगा कर बाथरूम के दरवाजे को खोलने की कोशिश कर रही थी। लेकिन वॉशरूम का दरवाजा नहीं खुल रहा था।

इसके बाद वह लेडी मारे डर के दरवाजा पीटने लगी। क्योंकि उस वॉशरूम में चारों ओर से खौफनाक आवाजें आ रही थी। वॉशरूम में वह अकेली लेडी जोरों से चिल्ला रही थी। लेकिन उसकी आवाज वॉशरूम के बाहर नहीं जा पा रही थी, कि तभी उसे लगा किसी ने इतना बड़ा सा हाथ उसके कंधे पर रखा। अब वह लेडी अपनी पूरी ताकत लगाकर चिल्लाने लगी। उस लेडी की आवाज बाहर कुछ यात्री ने सुनी। उन्होंने वाशरूम के बंद दरवाजे को बहुत ताकत लगाकर खोला। वॉशरूम का दरवाजा खुल गया था।

लोगों ने देखा कि एक लेडी बेहोश हो कर जमीन पर पड़ी थी। उस रात उस खतरनाक भूत ने रेलवे स्टेशन का सारा दृश्य, दिल दहलाने वाला बना दिया था। थोड़ी देर बाद एक ट्रेन उस रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी। तब उस स्टेशन पर रुकी हुई ट्रेन पर वहाँ मौजूद सारे यात्री चढ़ गए। इनमें वे भी यात्री थे जिन्हे यह ट्रेन नहीं पकड़नी थी ।

लेकिन अपनी जान बचाने और उस खतरनाक भूत से छुटकारा पाने के लिए गलत ट्रेन में सवार हो गए थे। बाद में उन्होंने जब स्टेशन पर अचानक हमला करने वाले खतरनाक भूत की कहानी लोगों को सुनाई तो लोग आश्चर्यचकित रह गए।  कुछ लोगों का कहना था कि यह ब्लैक हॉर्स स्टेशन के निकट वाली रेलवे लाइन का खतरनाक भूत था, जो आती-जाती ट्रेनों पर अक्सर सवार हो जाता है और यात्रियों को परेशान करता है न जाने इस खतरनाक भूत को यात्रियों से ही क्यों दुश्मनी है ।

इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए
इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए