प्राचीन रूस का अनसुलझा रहस्य: मार्फा सोबाकिना की मौत की सच्ची कहानी (Unsolved Mystery in Hindi)

प्राचीन रूस की एक खूबसूरत लड़की जो सिर्फ 15 दिन के लिए महारानी बनी। 400 साल बाद जब उसकी कब्र खोली गई तो विज्ञान भी कांप गया। पढ़ें इतिहास का सबसे खौफनाक अनसुलझा रहस्य। यह घटना 100% सच्ची है और इसका रिकॉर्ड आज भी रूस के क्रेमलिन में मौजूद है।

यह कहानी 16वीं सदी के प्राचीन रूस (Tsardom of Russia) की है। यह एक ऐसी सच्ची घटना है, जिसने रूस के सबसे खतरनाक शासक को भी खौफ और पागलपन से भर दिया था। इस कहानी में सत्ता की हनक है, एक बेहद खूबसूरत लड़की है, गहरी साजिशें हैं, और एक ऐसा रहस्य है जिसे आधुनिक विज्ञान भी आज तक नहीं सुलझा पाया है।

इस कहानी के केंद्र में है— मार्फा सोबाकिना (Marfa Sobakina)। आइये शुरू से समझते हैं। ये साल था सन 1571 का। रूस पर उस समय ‘ज़ार इवान चतुर्थ’ का शासन था, जिसे दुनिया, विशेष रूप से पश्चिमी जगत के लोग ‘इवान द टेरिबल’ (Ivan the Terrible) के नाम से भी जानते है।

दस्तावेज़ बताते हैं कि इवान अपनी क्रूरता के लिए मशहूर था, लेकिन अपनी दूसरी पत्नी की मौत के बाद वह अकेला पड़ गया था। उसे एक नई रानी चाहिए थी। मंत्रियों की सलाह पर इवान ने फिर से विवाह करने का निश्चय किया। इवान के आदेश पर पूरे रूस से सबसे सुंदर, स्वस्थ और संस्कारी लड़कियों को ढूंढा जाने लगा।

कुछ समय बाद क्रेमलिन (रूस का शाही महल) में एक “ब्राइड शो” (स्वयंवर) का आयोजन किया गया । पूरे रशियन साम्राज्य से लगभग 2,000 लड़कियों को महल में लाया गया। इवान ने एक-एक करके सबको देखा, परखा और अंत में उसकी नज़र एक लड़की पर जाकर टिक गई। वह लड़की थी मार्फा सोबाकिना।

Unsolved Mystery of Ancient Russiaमार्फा एक साधारण लेकिन इज्जतदार नोवगोरोड व्यापारी की बेटी थी। उसकी खूबसूरती और सादगी ने बलिष्ठ इवान का दिल जीत लिया। बस फिर क्या था, मार्फा को रूस की अगली ‘महारानी’ (Tsarina) घोषित कर दिया गया। इस घटना से मार्फा का परिवार खुशी से झूम उठा, क्योंकि उस समय में एक साधारण लड़की का रूस की महारानी बनना किसी चमत्कार से कम नहीं था।

लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह महारानी का ताज अपने साथ मौत का परवाना लेकर आ रहा था। भला होनी को कौन टाल सकता था। लेकिन फिर हुई एक रहस्यमयी बीमारी की शुरुआत। सगाई की रस्में पूरी हो चुकी थी, मार्फा और उसका परिवार बेहद खुश था।

लेकिन सगाई के कुछ ही दिनों बाद, महल के अंदर कुछ बहुत ही अजीब होने लगा। कुछ ऐसा जो समझ से परे था। जो मार्फा बिल्कुल स्वस्थ और ऊर्जा से भरी हुई थी, वह अचानक रहस्यमयी तरीके से बीमार पड़ने लगी। उसका वजन तेजी से गिरने लगा।

उसकी चमकती त्वचा पीली पड़ गई और धीरे-धीरे वह इतनी कमजोर हो गई कि अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। महल के सबसे बेहतरीन शाही हकीमों और वैद्यों को बुलाया गया, लेकिन कोई भी उसकी बीमारी का कारण नहीं समझ पाया। इवान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। वह पागल होने लगा था।

उसे शक था कि कोई उसकी खुशियों को नजर लगा रहा है। लेकिन इवान ने ठान लिया था कि वह मार्फा से ही शादी करेगा। आखिर शादी का दिन भी आ ही गया। 28 अक्टूबर 1571 को शादी का दिन मुकर्रर हुआ। उस समय तक मार्फा इतनी बीमार हो चुकी थी कि उसे सहारा देकर वेदी तक लाया गया। लेकिन इवान भी ज़िद पर अड़ा था। उस ने उसी कमजोर और मरणासन्न मार्फा से शादी की और उसे रूस की महारानी का ताज पहनाया।

Marphaलेकिन कहते हैं की शादी के बाद मार्फा की हालत और बिगड़ गई। और फिर, शादी के ठीक 15 दिन बाद, 13 नवंबर 1571 को, 19 साल की नई महारानी मार्फा सोबाकिना की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। एक बेहद दुखद अंत। रूस के इतिहास में आज तक कोई भी महारानी इतने कम समय तक तख्त पर नहीं रही।

मार्फा सोबाकिना की मृत्यु के बाद साजिशों और खौफनाक थ्योरीज़ (Conspiracy Theories) का एक सिलसिला सा चल पड़ा। मार्फा की मौत सहज या स्वाभाविक नहीं थी, यह बात इवान को अच्छी तरह से पता थी। इसके बाद शुरू हुआ इवान का खौफनाक प्रतिशोध, अनजान शत्रुओं के प्रति।

उसने केवल शक के आधार पर 20 से ज्यादा रसूखदार लोगों (Boyars) को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन असली कातिल कौन था? इसके पीछे कई ‘कॉन्स्पिरेसी थ्योरीज़’ जन्म लेने लगीं। इसमें राजनीतिक दुश्मनों की साजिश (The Boyars’ Plot) भी शामिल थी।

उस समय के कई लोगों का मानना था कि इवान के दरबारियों ने मार्फा को धीरे-धीरे असर करने वाला जहर दिया था। वे नहीं चाहते थे कि मार्फा का परिवार ताकतवर बने और इवान पर उनका प्रभाव कम हो। एक दूसरी कॉन्स्पिरेसी थ्योरी के अनुसार इवान की पहली पत्नी के परिवार का बदला था यह।

इस थ्योरी के अनुसार इवान की पिछली पत्नी के भाई ने ईर्ष्या और सत्ता छिन जाने के डर से मार्फा के खाने में जहर मिला दिया था। इस थ्योरी के जोर पकड़ने पर इवान ने उसे भी सूली पर चढ़ा दिया। कुछ लोग इसे काले जादू का साया से भी जोड़ कर देखते हैं। उस दौर के रूस में काले जादू (Witchcraft) पर बहुत विश्वास किया जाता था।

महल में कानाफूसी थी कि इवान की नजरों से उतारी गई बाकी लड़कियों के परिवारों ने मार्फा पर काला जादू कर दिया था। लेकिन इस पर बहुतों ने विश्वास नही किया। लेकिन इन सब के अलावा एक सबसे खौफनाक थ्योरी यह थी कि मार्फा की अपनी माँ ने उसे जहर दिया था।

इस सबसे दर्दनाक थ्योरी के अनुसार मार्फा की अपनी माँ ने उसे एक खास “काढ़ा” (Fertility Potion) पिलाया था, ताकि वह जल्द से जल्द इवान के बच्चे को जन्म दे सके। कहा जाता है कि उस काढ़े की जड़ी-बूटियां, दूसरी दुनिया की काली शक्तियों के प्रभाव से जहरीली हो गयी थी, जिसने अनजाने में मार्फा की जान ले ली।

लेकिन उस समय से 400 साल बाद इस रहस्य पर्दा उठते-उठते रह गया। इस रहस्यमय घटना के बाद सदियां बीत गईं। रूसी साम्राज्य खत्म हो गया, उसके बाद सोवियत संघ बन गया, लेकिन उस 15 दिन की रानी की मौत का रहस्य इतिहास के पन्नों में एक पहेली बना रहा।

फिर समय आया साल 1990 में, जब सोवियत संघ अपने अंतिम दिनों में था, आधुनिक वैज्ञानिकों और पुरातत्वविदों ने इस रहस्य को हमेशा के लिए सुलझाने का फैसला किया। उन्हें पूरा यकीन था कि उस जमाने में हत्या के लिए ‘आर्सेनिक’ या ‘पारे’ (Mercury/Arsenic) जैसे भारी धातुओं वाले जहर का इस्तेमाल होता था, जो हड्डियों में सदियों तक मौजूद रहते हैं।

इसी तथ्य को आधार बना कर वे उसकी हत्या की गुत्थी सुलझाने वाले थे। इसके बाद क्रेमलिन के अंधेरे तहखानों में स्थित शाही कब्रिस्तान में मार्फा सोबाकिना की कब्र को खोला गया। उन वैज्ञानिकों को उसकी हड्डियों पर शोध करना था। लेकिन जब कब्र का ढक्कन हटा, तो वैज्ञानिक डर कर पीछे हट गए। उन्होंने जो देखा वह अविश्वसनीय था।

400 साल से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद, मार्फा का शव लगभग पूरी तरह से सुरक्षित (Preserved) था! वह वैसी ही दिख रही थी जैसी वह अपनी मौत के दिन थी—एक पीली, खूबसूरत लेकिन उदास लड़की। हैरान वैज्ञानिकों ने तुरंत उसके बालों, हड्डियों और कपड़ों के सैंपल लिए। फॉरेंसिक लैब में सबसे आधुनिक जांच तकनीकों से जांच की गई।

Biggest Mystery of Russiaसबको लग रहा था कि अब आखिरकार पता चल जाएगा कि मार्फा को कौन सा जहर दिया गया था और कातिल कौन था। लेकिन जब लैब की रिपोर्ट आई, तो पुरातत्वविदों और वैज्ञानिकों के होश उड़ गए। रिपोर्ट में सामने आया कि मार्फा के शरीर में आर्सेनिक, पारा या किसी भी अन्य ज्ञात जहर का कोई नामोनिशान नहीं था! तो फिर उसकी मौत कैसे हुई?

अगर मार्फा को जहर नहीं दिया गया था, तो सगाई के तुरंत बाद एक स्वस्थ लड़की अचानक तड़प-तड़प कर कैसे मर गई? क्या वह किसी ऐसे दुर्लभ वनस्पति (Plant-based) जहर का शिकार हुई थी जिसे आधुनिक विज्ञान के टेस्ट भी 400 साल बाद नहीं पकड़ सके? या, क्या सच में उस पर कोई काला जादू हुआ था? या फिर दूसरी दुनिया की काली शक्तियों ने उसके प्राण हर लिए?

यह आज भी प्राचीन रूस का एक ऐसा अनसुलझा रहस्य है, जिसका जवाब मार्फा सोबाकिना अपने साथ हमेशा के लिए कब्र में ले गई। क्रेमलिन की दीवारें आज भी ’15 दिन की उस रानी’ की खामोश गवाह हैं।

इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए
इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए