वह रात के अंधेरे में लिफ्ट माँगती है

यह कहानी है एक भूतिया कब्रिस्तान की। यदि इस जगह को हम भूत -प्रेतों की बस्ती कहें तो अतिशियोक्ति नहीं होगी। क्योंकि यह वह स्थान है जहाँ प्रेत -आत्मायें रात-दिन मंडराती रहतीं हैं। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई, जहाँ एक पारसी समुदाय का कब्रिस्तान है। जिसका नाम है टॉवर आफ साइलेंस, जो यहाँ मालाबार हिल्स इलाके में स्थित है।

यह वह जगह है जहां पारसी समाज के लोग मृत्यु के पश्चात मानव शरीर को मांस खाने वाले पक्षियों के लिए छोड़ देते हैं। जिसके कारण यह इलाका अत्यंत भयावह हो गया है। यहां मरने वाले की आत्माओं ने चारों ओर अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया है। यहाँ भूत- प्रेत  हर आने -जाने वाले मुसाफिर को परेशान करते रहते हैं।

इसलिए यहाँ रात का कौन कहे दिन में भी लोग टॉवर ऑफ साइलेंस के आसपास भी आने से  खौफ  खाते हैं। इस इलाके की भूतिया कहानियों का कोई हिसाब नहीं है। यहां हर दिन कोई न कोई नई डरावनी कहानी जन्म लेती हैं। जो आसपास के पूरे इलाके को भयभीत करती रहती हैं। इसी जगह का एक खौफनाक किस्सा है।

एक बार टॉवर ऑफ साइलेंस के इस भूतिया इलाके के पास की रोड से एक सज्जन अपनी कार से गुजर रहे थे, कि उन्हें एक अकेली सुंदर लड़की सड़क पर नजर आयी। वह  लड़की उनकी कार को रोकने के लिये इशारा कर रही थी और लिफ्ट मांग रही थी। उस इलाके से गुजरने वाले वह व्यक्ति भद्र पुरुष थे और वह इस जगह से बिल्कुल अनजान थे।

उन्होंने सोचा कि इस सुनसान जगह पर यह अकेली लड़की मुझसे लिफ्ट मांग रही है जरूर किसी संकट में होगी। उन्हें लगा इस लड़की की मदद करनी चाहिए। उन्होंने अपनी कार रोक दी। कार के रुकने पर लिफ्ट मांग रही उस लड़की ने पास आकर बताया कि “अंकल मुझे मुझे शहर तक जाना है। बहुत देर से इंतजार कर रहीं हूँ लेकिन मुझे यहां कोई गाड़ी नहीं मिल रही है। क्या आप मुझे शहर तक के लिये अपनी कार में लिफ्ट दे सकते हैं?”

प्लीज आप मेरी मदद कीजिए। आपकी बड़ी मेहरबानी होगी। कार वाले उन सज्जन ने उस लड़की की बातों पर विश्वास कर लिया और उसे अपनी कार में बैठा लिया। कार में बैठते ही उस लड़की के हाव-भाव बदल गए। वह उन व्यक्ति से कार को शहर की तरफ न ले जाकर अंदर के सुनसान इलाके की ओर ले जाने के लिए कहने लगी।

वह राहगीर बहुत घबरा गया। इससे पहले कि वह उस लड़की से अपनी कार से उतरने के लिए कहता, उस लड़की ने अपना चुड़ैल वाला रूप धारण कर लिया और वह उन सज्जन को डराने लगी। कार चालक का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया और वह कार जाकर एक पेड़ से जा टकरायी। जहां उस कार वाले की मौत हो गई।

टॉवर आफ साइलेंस के आस -पास इलाके में लिफ्ट मांगने वाली इस सुंदर लड़की की कहानी यहां के बच्चे- बच्चे  जुबान पर है। दरअसल यह लिफ्ट मांगने वाली लड़की की मौत भी इसी खौफनाक जगह पर हुई थी। जब वह एक बार टॉवर ऑफ़ साइलेंस के पास से गुजर रही थी। तब यहाँ घूमने वाली प्रेतात्माओं ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। इसीलिये उस लड़की की आत्मा आज भी अपनी मौत का बदला लोगों से ले रही है।

इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए
इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए