पैशाचिक जंगल

765ये पैशाचिक जंगल अभिशप्त भी है | रोमानिया के ह्रदय में स्थित ट्रांसिल्वानिया जिले में ‘होइया बसिऊ’ (Hoia Baciu) नाम से एक रहस्यमयी जंगल है | स्थानीय निवासियों के अनुसार ये जंगल प्रेत-ग्रस्त है या एक शब्द में कहें तो ‘पैशाचिक’ है | यहाँ होने वाली बहुत सी भूतिया तथा रहस्यमय या पैरानोर्मल घटनाओं के लिए ये जंगल न केवल ट्रांसिल्वानिया में बल्कि पूरे विश्व में बदनाम है |

रहस्य, रोमांच को पसंद करने वाले, इस जंगल में घूमने वाले बहुत से पर्यटक जब जंगल घूम कर वापस आते हैं तो उनके शरीर पर जले हुए तथा खरोंचों के खतरनाक निशान होते हैं | कभी-कभी भयंकर सिरदर्द तथा उबकाई भी महसूस होती है (मालूम पड़ता है जैसे नर्क की यात्रा करके लौटे हों) लेकिन सबसे बड़ी हैरानी की बात ये है कि उनके अनुसार उन्हें पता ही नहीं होता कि ये सब कैसे हुआ |

एक और बहुत बड़ी रहस्यमय बात यह है कि वहां कुछ लोग ये भी दावा करते हैं कि अपनी जंगल यात्रा के दौरान अपने बीच के कुछ घंटे याद नहीं रहे, इन खोये हुए समय में उनके साथ क्या हुआ?, वो किससे मिले?, इस बारे में वो पूरी तरह से अनजान होते हैं तथा वो इसको ‘लुप्त समय’ या ‘The Lost Time’ कहते हैं | मष्तिष्क पर बहुत जोर डालने के बाद भी उन्हें इस बारे में कुछ भी याद नहीं आता | हाँ इतना ज़रूर यद् रहता है कि बीच के कुछ समय की यादें उनके मष्तिष्क से गायब हैं |

यह स्थान पूरे विश्व में “रोमानिया का बरमूडा ट्रायंगल” नाम से भी कुख्यात है | होइया बसिऊ जंगल रोमानिया के प्राचीन एवं ऐतिहासिक शहर क्लूज़-नापोका के बाहरी छोर पर स्थित है | कुछ लोगों ने यहाँ उड़नतश्तरियों को भी देखने का दावा किया है |

इस जंगल का रहस्यमय स्वाभाव केवल मानवों पर पड़ने वाले प्रभावों तक ही सीमित नहीं है बल्कि भद्देपन की सीमा तक दिखने वाले पेड़ यहाँ की धरती पर बड़े ही अजीबोगरीब तरीके से उगे हुए हैं |

यहाँ तक कि होइया बसिऊ जंगल के जीव जंतु भी बेहद अजीब और असामान्य हैं | ऐसी ही एक घटना में एक यात्रियों का एक समूह भौचक्का रह गया जब उन लोगों ने अचानक से अपने सामने प्रगट हुए एक विशालकाय भेड़िये को देखा ! लेकिन आश्चर्य उस भेड़िये ने अपनी शून्य निगाहों से उनको देखा और एकदम शांत मुद्रा में वहां से चला गया | होइया बसिऊ जंगल मुख्य रूप से विख्यात हुआ उड़नतश्तरियों के दिखे जाने से | जब लोगों के सामने विचित्र तरह की रौशनियों और कुछ चकरी के आकार की चीजों को दिखाती हुईं तस्वीरें सामने आई।

अभी कुछ वर्षों पहले वहां की एक स्थानीय यूनिवर्सिटी के रसायन विभाग के एक प्रोफेसर ने एक खोजी अभियान शुरू किया है यहाँ की रहस्यमय रौशनियों और आवाजो की गुत्थी सुलझाने के लिए | शायद कोई नहीं जानता की होइया बसिऊ के इस घने जंगल में आखिर चल क्या रहा है | ‘समय-यात्रा’ या ‘दूसरी दुनिया के दरवाज़े’ जैसी बातें हो सकता है की महज अफवाहें ही हों लेकिन इतना तय है कि रोमानिया के इस जंगल में कुछ ऐसा असामान्य है जो जो इसकी यात्रा करने वालों की रीढ़ की हड्डी में सिहरन आज भी पैदा करता है |

इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए
इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए