बर्थ डे पार्टी मे घुसा भूत, उत्तर प्रदेश के फीरोजाबाद की भूतिया घटना

जब जन्मदिन की पार्टी में भूत घुस आया

दिल दहला देने वाली ये घटना पिछले साल दिसंबर 2023 में यू पी के फिरोजाबाद में हुई। जिसमे एक अनजाने भूत के संग हुई बर्थडे पार्टी को लोग आज तक भूल नहीं सकें हैं। उस समय सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें काला कोट पहने एक धुंधली सी आकृति बर्थ डे पार्टी में दिखाई दे रही थी।

जो लोग उस पार्टी में मौजूद थे उनसे पूरी बात जानकर लोग हक्के- बक्के रह गए। आज हम उस अजब- गजब भूतिया पार्टी की पूरी घटना को आपके सामने रखने जा रहें हैं। आइये जानते हैं कि जन्मदिन किसका था? वह कहां मनाया जा रहा था? वो लोग कौन थे जो जन्मदिन में शामिल थे?

ऐसा क्या हुआ कि भूत- प्रेत उनकी पार्टी में घुस आए? फिर भूत ने बर्थ पार्टी में क्या किया? अपनी बर्थ डे पार्टी में भूत को देखकर आयोजकों का क्या हश्र हुआ ? भूतों ने पार्टी में शामिल लोगों को पीट दिया या खुद भाग खड़े हुए?

शमशान घाट पर जन्मदिन की पार्टी रखी गई थी

यह पिछले वर्ष यानी 2023 में 14 या 15 दिसंबर जाड़े की रात की बात थी। कुछ व्यक्तियों में लीक से हटकर कार्य करने की धुन होती है। इसी विचार वाले दो युवकों के मन में एक आइडिया आया कि वे अपने घनिष्ट मित्र की बर्थ डे पार्टी यमुना किनारे वाले शमशान घाट पर मनाएंगे।

उनकी यह योजना जानकर कई मित्र ऐसी जगह जाने के तैयार नहीं हुए, जिसका बर्थ डे था उसको मिलाकर केवल तीन व्यक्ति शमशान घाट पर जन्मदिन की पार्टी का जश्न मनाने के लिए तैयार हुए। कार्यक्रम के अनुसार वे फिरोजाबाद के यमुना नदी के किनारे वाले शमशान घाट पर पहुंच गए ।

रात के ग्यारह बजे बर्थ डे पार्टी शुरू हुई

अब आप जरा कल्पना कीजिए कि जिस स्थान पर लोग दिन में जाने से कतराते हैं उस स्थान यानी शमशान घाट पर तीन युवक रात के 11बजे बर्थ डे केक काट रहे थे और डांस कर रहे थे। चारों तरफ एक अजीब सा सन्नाटा पसरा था। केवल इन तीन मित्रों के हंसने और गाने की आवाजे चारों तरफ गूंज रहीं थीं कि तभी एक रहस्यमयी धुंधली आकृति ने उनकी पार्टी में प्रवेश किया, जिसने काले रंग का कोट पहना हुआ था।

पार्टी में शामिल होने वाला अजनबी, शमशान घाट का प्रेत था

जब वह काला कोट वाला अजनबी व्यक्ति उन तीनों की बर्थ डे पार्टी में शामिल हुआ तो चारों तरफ एक असहनीय दुर्गंध फैल गई। बर्थडे पार्टी की मस्ती में डूबे हुऐ उन युवकों को लगा कि वह अजनबी व्यक्ति इस घाट का चौकीदार है।

ghost in birthday party

लेकिन उसके पास से आने वाली भयंकर दुर्गंध उन युवकों को बर्दाश्त नहीं हो रही थी । इसलिए वह उसे पार्टी से भगाने लगे। लेकिन वह आदमी नहीं, किसी आदमी का प्रेत था। वह उल्टा उन तीनों युवकों पर हावी हो गया।

भूत ने युवकों पर हमला बोल दिया

पहले श्मशान घाट के उस भूत ने जमकर ऊधम काटा। उनके बर्थ डे केक को उठा कर फेंक दिया। फिर उन युवकों की तरफ बढ़ने लगा। जब वह आकृति पास आई तो पार्टी कर रहे युवकों की चीख निकल गई। ऐसा लग रहा था कि किसी मनुष्य की विकृत देह को काला कोट पहना दिया गया हो।

अब उन्हें समझ में आ गया था कि उनका सामना किसी भूत से हो चुका है। बताते हैं की उस भूत ने तीनों व्यक्तियों को उठा उठाकर पटका , जिसके कारण वे बुरी तरह घायल हो गए। उसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। हाँलाकि थाना बसई महम्मद पुर की पुलिस ने इस घटना को अफवाह बताया था।

भूत का हमला सच्चाई थी या कुछ और

जो लोग भूत प्रेत को नहीं मानते उन्होंने इस घटना को झूठ माना। लेकिन उस बर्थ डे पार्टी में ऐसी मानव आकृति का शामिल होना जिसका चेहरा और काया अस्पष्ट थी (यहाँ तक की कैमरे में भी उसकी छवि स्पष्ट नही हो पायी) किसी भूत प्रेत के उपस्थित होने का संकेत दे रहें थे।

यदि कोई मनुष्य होता तो रौशनी में साफ- साफ नजर आता। वायरल वीडियो में भी बर्थ डे पार्टी में आने वाले व्यक्ति की तस्वीर धुंधली है। अब इस घटना को कोई हकीकत समझें या फसाना, यह उसकी मर्जी। लेकिन इस घटना ने लोगों को डरा जरूर दिया था ।

इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए
इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए