क्या भूतों की शादी हो सकती है?

आज हम आपको एक ऐसी अजीबोगरीब डरावनी घटना बताने जा रहें हैं, जो एक प्रेमी- प्रेमिका कि प्रेतात्माओं से संबंधित है। ये घटना है बैंकाक शहर की। आज से कुछ महीने पहले, शहर में रहने वाले एक लड़का और लड़की, एक दूसरे को दिलो जान से चाहते थे।

कुछ महीनों की डेटिंग के बाद दोनों के मन में आपस में शादी करने की तीव्र इच्छा हुई। लेकिन दुर्भाग्य वश एक दुर्घटना में दोनों की मौत हो जाती है। कदाचित उनके प्रारब्ध मे कुछ और ही लिखा था। लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो दुर्घटना मे मरने के बाद भी उन दोनों प्रेमी लड़का लड़की की प्रेतात्माओं का विवाह हुआ।

आपको लग रहा होगा कि हमारी यह बात झूठ या सरासर गप्प है। लेकिन केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि तमाम अखबारों एवं न्यूज चैनलों पर प्रसारित होने वाली मलेशिया की इस सत्य घटना को जिस किसी ने जाना सन्न रह गया। हर किसी मन में यही सवाल आया कि क्या भूतों की शादी हो सकती है?

आइये जानते हैं विस्तार से कि इस पूरी घटना का सच क्या है? कौन थे ये लोग, जो एक दूसरे से अत्यधिक प्रेम करते थे ? कैसे हुई इन दो चाहने वालों की मृत्यु? मरने के बाद वे प्रेमी प्रेमिका भूत बनकर भी कैसे एक साथ हुए? कैसे हुई दो प्रेतात्माओं की शादी?

यह घटना वर्ष 2024 मई- जून महीने की है। मलेशिया के एक शहर में दो युवक युवती रहते थे। लड़के का नाम यांग जिंगशान था और लड़की ली जुएयिंग थी। तीन वर्ष पहले दोनों की मुलाकात हुई, इसके बाद कुछ वर्षों तक दोनों मित्र बने रहे।

बाद में कब इन दोनों में प्रेम हो गया,इन्हे पता ही न चला। एक दूसरे के प्रेम मे पागल हुए दोनों लड़का लड़की दूसरी दुनिया मे भी साथ- साथ होने की कसमें खाया करते थे। लेकिन एक दिन ऐसा आया कि सब कुछ खत्म हो गया।

girl ghost thailand dark fantasyवह रात सचमुच बहुत भयावह थी। 2 जून 2024 को बैंकाक शहर में एक स्थान पर दोनों प्रेमी प्रेमिका मिलना चाहते थे। उसी दिन लड़के का जन्मदिन भी था और लड़के ने उसी दिन लड़की को शादी का प्रस्ताव देने की योजना बनायी थी । लेकिन 2 जून अभी दूर था।

उससे लगभग एक सप्ताह पहले उन्होंने 24 मई की रात को एक होटल मे मिलने का प्रोग्राम बनाया। 24 मई की उस रात निर्धारित प्रोग्राम के अनुसार एक कार एक होटल की तरफ बढ़ रही थी, जिसमें वे दोनों प्रेमी प्रेमिका लड़का-लड़की बैठे हुए थे। लड़का स्वयं कार चला रहा था।

चलते – चलते अचानक लड़की एकदम से घबराकर बोली कि यांग ,मुझे पीछे सड़क के किनारे एक बहुत बड़ी सी काली परछाई दिखाई दी, जो हम दोनों को हाथ हिलाकर बुला रही थी। लड़का चेहरे पर एक बनावटी मुस्कान के साथ बोला की यह तुम्हारा भ्रम होगा।

वास्तव मे उस लड़के के मन मे भी एक अनजाना सा भय व्याप्त हो चुका था। कार मे पसरे सन्नाटे के साथ वो कार थोड़ी दूर तक सड़कों पर दौड़ती रही, तभी अचानक सामने से एक ट्रक उनकी कार की ओर बढ़ने लगी। युवक यांग जिंगसान बार- बार कार का हॉर्न बजाये जा रहा था ताकि वह आता हुआ ट्रक रुक जाये, लेकिन वह ट्रक नहीं रुक रही थी।

साथ बैठी युवती ली जुएयिंग भी जोर- जोर से चिल्ला रही थी। लेकिन ऐसा लग रहा था कि मानो उस स्थान पर कोई प्रेत आत्मा दोनों को अपने गिरफ्त में लेना चाह रही हो। देखते ही देखते ट्रक और कार की बहुत तेजी से टक्कर हो गई और इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही उन प्रेमी- प्रेमिका की मौत हो गई। ये भयानक हादसा उत्तर पश्चिमी मलेशिया के पेराक शहर के पास हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृत्यु के कुछ समय पश्चात उन दोनों की अशरीरी आत्मायें पूर्व निर्धारित होटल पर पहुंच गईं l क्योंकि उन दोनों ने यहां मिलने का वायदा जो किया था। उसके पश्चात वहां के कुछ कर्मचारियों ने देखा कि दो लड़का- लड़की उनके होटल में दाखिल हुए, जो आम आदमी से अलग लग रहे थे।

दोनों ने एक दूसरे के हाथ पकड़े हुए थे, जिनसे लगातार खून टपक रहा था। देखने वाले कर्मचारी की चीख निकल पड़ी, वह होटल के मैनेजर को बुलाने के लिए भागा, लेकिन जब तक वह प्रबंधक को लेकर आता, वे गायब हो चुके थे। प्रत्यक्ष दर्शी बताते हैं कि दरअसल ये उन दोनों प्रेमी प्रेमिका के भूत थे जो अतृप्त अवस्था में भटक रहे थे।

कहते हैं कि उसके बाद वहां कुछ अजीबोगरीब घटनाएं घटने लगीं। लोग बुरी तरह डर गये। सब जानते थे कि दोनों प्रेमी और प्रेमिका युवक – युवती की अकाल मृत्यु हुई है। जो आपस में विवाह करना चाहते थे। लोगों को डर था अब वे भूत बनने के बाद प्रेत रूप मे भटकेंगे। हो सकता हैं कि उन दोनों के भूत नए जोड़ों की शादी न होने दें या उसमें व्यवधान उत्पन्न करें।

उन प्रेमी प्रेमिका को भूतों की योनि से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ जानकार लोगों ने एक उपाय निकाला कि क्यों न दोनों मर चुके प्रेमी प्रेमिका की शादी कर दी जाये ताकि उन दोनों की आत्मा को शांति मिले। योजना के अनुसार घर वालों ने विवाह मंडप में दोनों मृत युवक युवती की तस्वीरें रखीं और उनके बीच शादी की रस्में निभाई जाने लगीं।

बताते हैं कि जिस समय शादी की रस्में निभाई जा रहीं थीं उस समय न जानें कहां से दो काले रंग के पक्षी उन दोनों लड़का लड़की की तस्वीर पर आकर बैठ गए और जैसे ही शादी की रस्में समाप्त हुईं वह दोनों काली चिड़ियां फड़फड़ाकर आसमान की ओर उड़ गईं। वहां खड़े लोग अचंभे से उन पक्षियों को देखते रह गए। लोगों का कहना है कि वे काले पक्षी और कोई नहीं उन दोनों प्रेमी लड़का लड़की की आत्माएं थीं।

प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा बतायी गयी इस घटना मे कितनी वास्तविकता है, और कितनी कल्पनाशीलता, हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते, किन्तु इतना तो तय है कि अंत समय में, प्रबल भावना के साथ यदि कोई इच्छा अधूरी रह जाये तो यह मृत्यु के बाद भी भटकने को विवश कर सकती है.

इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए
इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए