Israel-Iran War History in Hindi: अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष के पीछे की अनसुनी Conspiracy Theories

क्या इजरायल और ईरान के बीच युद्ध केवल जमीन के लिए है? जानिए इसके पीछे छिपे 2500 साल पुराने रहस्य, स्टक्सनेट साइबर हमला, ‘लाल बछिया’ की भविष्यवाणी और अमेरिका का मास्टरप्लान। इस लेख में पढ़ें अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष की पूरी कहानी और हैरान करने वाली Conspiracy Theories।

मध्य पूर्व का चक्रव्यूह: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच महायुद्ध का मुहाना और सदियों पुराने रहस्य

क्या समय का पहिया फिर वहीं खड़ा है?

वर्तमान समय के अक्टूबर 2023 के बाद से पूरी दुनिया की नजरें एक छोटे से भू-भाग पर टिकी हैं जिसे ‘पवित्र भूमि’ (Holy Land) कहा जाता है। लेकिन यह मामला केवल एक क्षेत्रीय संघर्ष का नहीं है, बल्कि उससे भी कहीं अधिक उलझा हुआ है।

यह शतरंज की एक ऐसी बिसात है जिस पर दुनिया भर की महाशक्तियां, जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान जैसे खिलाड़ी अपनी चालें चल रहे हैं। लेकिन मिसाइलों के धुएं और मलबे के नीचे कुछ ऐसे राज दबे हैं जो हजारों साल पुराने हैं।

तो क्या यह केवल जमीन का झगड़ा है, या इसके पीछे कोई ऐसी ‘मेटा-फिजिकल’ (आध्यात्मिक) और ‘कॉन्स्पिरिसी थ्योरी’ वाली कहानी है जिसे आम जनता से छिपाया जा रहा है? आज हम इसी की जांच करेंगे।

आज जब हम ईरान की ओर से इजरायल पर बरसती मिसाइलें और इजरायल द्वारा हमास-हिजबुल्लाह के खात्मे की कसमें देखते हैं, तो हमें इतिहास के उन अंधेरे गलियारों में झांकना पड़ता है जहाँ से इस नफरत की नींव रखी गई थी।

ऐतिहासिक रहस्य – जब फारस (ईरान) और यहूदी (इजरायल) मित्र थे

आज यह सोचना भी असंभव सा लगता है कि ईरान और इजरायल कभी सबसे गहरे मित्र हो सकते थे। लेकिन ये सच है। कुछ इतिहासकार ये मानते है कि लगभग 2500 साल पहले, फारस के राजा सायरस द ग्रेट (Cyrus the Great) ने ही यहूदियों को बेबीलोन की गुलामी से आजाद कराया था और उन्हें येरुशलम में अपना ‘दूसरा मंदिर’ (Second Temple) बनाने में मदद की थी।

रहस्यमयी मोड़

जब फारस (ईरान) और यहूदी (इजरायल) मित्र थेवे इतिहासकार पूछते हैं कि वह क्या कारण था कि एक पारसी राजा ने यहूदियों की इतनी सहायता की? कुछ गुप्त सिद्धांतों (Secret Theories) के अनुसार, सायरस और उस समय के यहूदी पैगंबरों के बीच एक गुप्त समझौता था जो आने वाले ‘कयामत के दिन’ (Doomsday) से जुड़ा हुआ था। 1979 की इस्लामी क्रांति से पहले तक, ईरान और इजरायल के संबंध आधुनिक युग में भी बहुत मजबूत थे।

ईरान, इजरायल का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता (Oil Supplier) था।

1950 और 60 के दशक में, जब इजरायल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा था, तब अरब देशों ने इजरायल पर पूर्ण तेल प्रतिबंध (Oil Boycott) लगा रखा था। उस समय ईरान के शाह (Mohammad Reza Pahlavi) इजरायल के गुप्त मित्र बने। ईरान ने इजरायल की ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया।

रहस्यमयी पाइपलाइन (EAPC)

कहा जाता है कि 1968 में इजरायल और ईरान ने मिलकर एक अत्यंत गुप्त प्रोजेक्ट शुरू किया था— ‘इलात-अशकेलॉन पाइपलाइन’ (Eilat-Ashkelon Pipeline)। यह एक जॉइंट वेंचर था ताकि ईरानी तेल को लाल सागर से सीधे भूमध्य सागर तक पहुँचाया जा सके और वहां से यूरोप भेजा जा सके।

इस पाइपलाइन का अस्तित्व दशकों तक एक ‘स्टेट सीक्रेट’ (राजकीय रहस्य) बना रहा। आज भी इस पाइपलाइन के पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय अदालतों में गुप्त कानूनी लड़ाई चल रही है। इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है।

इजरायल, ईरान का सैन्य और खुफिया मार्गदर्शक (Security & Intelligence)

बदले में इजरायल ने ईरान को वह सुरक्षा और तकनीक दी जो उस समय मध्य पूर्व में किसी के पास नहीं थी।

  • सावाक (SAVAK) का प्रशिक्षण: ईरान की कुख्यात और शक्तिशाली खुफिया एजेंसी ‘सावाक’ को खड़ा करने और उसे ट्रेनिंग देने में इजरायल की ‘मोसाद’ (Mossad) और अमेरिका की CIA की मुख्य भूमिका थी।
  • सैन्य तकनीक: इजरायल ने ईरान को उन्नत कृषि तकनीक के साथ-साथ सैन्य हथियार और मिसाइल प्रोग्राम में भी मदद की थी। यहाँ तक कि ईरान के शुरुआती परमाणु शोध (Nuclear Research) में भी इजरायल और अमेरिका ने शुरुआत में सहयोग किया था (यह सोचकर कि ईरान एक स्थायी मित्र रहेगा)।

‘पेरिफेरी डॉक्ट्रिन’ (Periphery Doctrine) – दुश्मन का दुश्मन दोस्त

दरअसल प्रारम्भ में इजरायल के पहले प्रधानमंत्री डेविड बेन-गुरियन ने एक नीति बनाई थी जिसे ‘पेरिफेरी डॉक्ट्रिन’ कहा जाता था। इसके तहत इजरायल को अपने पड़ोसी अरब देशों (जो उसके दुश्मन थे) के बजाय, उन गैर-अरब देशों से दोस्ती करनी थी जो नक्शे के बाहरी घेरे (Periphery) पर थे—जैसे ईरान, तुर्की और इथियोपिया। उस पर से ईरान और इजरायल दोनों को उस समय ‘पैन-अरबवाद’ (जैसे मिस्र के गमाल अब्देल नासिर) से खतरा था।

वर्तमान रहस्य और विडंबना

लेकिन आज की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि ईरान के पास जो सैन्य ढांचा या पुरानी तकनीक है, उसकी नींव में कहीं न कहीं दशकों पहले इजरायल से मिला सहयोग भी शामिल है। 1979 की क्रांति के बाद, जो देश कभी एक-दूसरे की “लाइफलाइन” थे, वे आज, एक-दूसरे के “अस्तित्व के दुश्मन” (Existential Enemies) बन गए हैं।

1979 की क्रांति और ‘ग्रेट सैटन’ का उदय

सन 1979 में ईरान में अयातुल्ला खामेनेई के नेतृत्व में इस्लामी क्रांति हुई। यहीं से ईरान में अमेरिका को ‘बड़ा शैतान’ (Great Satan) और इजरायल को ‘छोटा शैतान’ (Little Satan) कहा जाने लगा। इस इस्लामिक क्रांति के बाद से ही ईरान और इजरायल के बीच वैमनस्य बढ़ने लगा।

कॉन्स्पिरिसी थ्योरी: क्या यह इस्लामिक क्रांति प्रायोजित थी?

लोगों के बीच एक बहुत चर्चित साजिश का सिद्धांत यह भी है कि उस समय ईरान के शाह (Shah of Iran) बहुत शक्तिशाली हो रहे थे और वे तेल की कीमतों पर नियंत्रण चाहते थे। उन्हें कदाचित वैश्विक मांग और अपने देश में उपस्थित प्रचुर संसाधनों का मूल्य पता चल रहा था।

कहा जाता है कि पश्चिमी खुफिया एजेंसियों ने ही जानबूझकर कट्टरपंथियों को बढ़ावा दिया ताकि शाह को हटाया जा सके और मध्य पूर्व को एक अंतहीन संघर्ष में झोंक दिया जाए, जिससे उनके देशों में बनने वाले हथियारों का बाजार गर्म रहे, अपने देशों की रक्षा को ले कर वे, पश्चिमी देशों पर ही निर्भर रहें, यहाँ तक कि उनके देशों के संसाधन पूरी दुनिया में बिकें लेकिन फ़ायदा किसी एक देश का ही हो।

वर्तमान संघर्ष का असली चेहरा – प्रॉक्सी वॉर और साये का युद्ध

आज का युद्ध केवल गाजा या लेबनान तक सीमित नहीं है। यह ‘एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस’ (ईरान समर्थित समूह जैसे हमास, हिजबुल्लाह, हूती) और इजरायल के बीच का सीधा मुकाबला है। ये दोनों पक्ष इस बार आर या पार के विध्वंसक मूड में हैं।

ईरान का परमाणु रहस्य

इजरायल का दावा है कि ईरान के पास गुप्त रूप से परमाणु हथियार बनाने की क्षमता है। वहीं, ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण कार्यों के लिए है।

लेकिन रहस्य तब गहरा हो जाता है जब ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों की उनके ही देश के भीतर हत्या हो जाती है (जैसे मोहसेन फखरीजादेह)। यह ‘मोसाद’ की कोई अविश्वसनीय तकनीक है या ईरान के भीतर ही कोई ‘विभीषण’ बैठा है? या कदाचित दोनों ही बात है।

साजिशों का मायाजाल (The Web of Conspiracy Theories)

इस संघर्ष से जुड़ी कुछ ऐसी थ्योरीज़ हैं जो इंटरनेट के डार्क वेब और गुप्त चर्चाओं में छाई रहती हैं। इनमे कितनी सच्चाई और कितना भ्रम है, इसकी पुष्टि तो नही की जा सकती लेकिन इंटरनेट (Internet) की दुनिया में इन पर चर्चा जोरों पर है।

‘ग्रेटर इजरायल’ (Eretz Yisrael) की योजना

कुछ विचारकों का मानना है कि वर्तमान युद्ध केवल हमास को खत्म करने के लिए नहीं है। यह ‘नील नदी से फरात नदी’ (Nile to Euphrates) तक इजरायल की सीमाएं बढ़ाने की एक गुप्त योजना का हिस्सा है। साजिशकर्ताओं का कहना है कि ईरान इस योजना के रास्ते का सबसे बड़ा कांटा है, इसलिए उसे अस्थिर करना जरूरी है। फ़िलहाल इजरायल अपने इसी मिशन पर लगा हुआ है।

‘सैमसन ऑप्शन’ (The Samson Option)

यह इजरायल की एक कथित रूप से गुप्त सैन्य रणनीति है। कहा जाता है कि अगर इजरायल के अस्तित्व पर कभी वास्तविक खतरा आया, तो वह अपने परमाणु हथियारों का उपयोग केवल अपने दुश्मनों पर ही नहीं, बल्कि अपने दुश्मनों के पूरे देश पर कर देगा ताकि ‘सब कुछ खत्म’ हो जाए। यह नाम बाइबिल के पात्र सैमसन के नाम पर रखा गया है जिसने खुद को मारने के साथ-साथ मंदिर के खंभे गिराकर अपने दुश्मनों को भी मार दिया था।

‘लाल बछिया’ (The Red Heifer) और तीसरे मंदिर का रहस्य

यह शायद सबसे रहस्यमयी थ्योरी है। यहूदी धर्मग्रंथों के अनुसार, येरुशलम में ‘तीसरे मंदिर’ के निर्माण के लिए एक ‘बेदाग लाल बछिया’ की बलि दी जानी आवश्यक है। हाल ही में टेक्सास से पांच लाल बछिया इजरायल लाई गईं।

लाल बछिया' (The Red Heifer) और तीसरे मंदिर का रहस्ययह सच है कि दक्षिण पंथी यहूदी समूह (जैसे Temple Institute) तीसरा मंदिर बनाना चाहते हैं, लेकिन इजरायल की आधिकारिक सरकार ने कभी भी अल-अक्सा मस्जिद गिराने या मंदिर बनाने की आधिकारिक योजना घोषित नहीं की है।

वास्तव में यह थ्योरी ‘धार्मिक संगठनों’ की है, ‘इजरायली स्टेट’ की नहीं। लेकिन रहस्य यह है कि सरकार में शामिल कुछ दक्षिणपंथी मंत्री (जैसे इतामार बेन-ग्वीर) व्यक्तिगत रूप से इस विचारधारा का समर्थन करते हैं, जिससे यह “साजिश” और भी सच लगने लगती है। पता नहीं इसमें कितनी सच्चाई है।

साजिश के सिद्धांतकारों का कहना है कि इजरायल अल-अक्सा मस्जिद को गिराकर वहां मंदिर बनाना चाहता है, और कुछ लोगों का मानना है कि यही अक्टूबर 7 के हमले की असली धार्मिक वजह थी (जिसे हमास ने ‘अल-अक्सा फ्लड’ नाम दिया)।

इरान-कॉन्ट्रा कांड (Iran-Contra Affair) – सबसे बड़ा ऐतिहासिक विरोधाभास

1980 के दशक में, जब खोमैनी इजरायल को “छोटा शैतान” कह रहे थे, तब भी अमेरिका और इजरायल ने गुप्त रूप से ईरान को हथियार बेचे थे (ताकि ईरान, इराक के खिलाफ युद्ध जीत सके और बदले में अमेरिकी बंधकों को छुड़ाया जा सके)। इसे ‘इरान-कॉन्ट्रा स्कैंडल’ कहा जाता है।

प्रॉक्सी वॉर और हूती (Houthi) विद्रोहियों का स्थान

पाठको को ये महत्वपूर्ण जानकारी होनी चाहिए कि यमन के हूती विद्रोही केवल ईरान के ‘चेले’ नहीं हैं, बल्कि उनके पास अपनी स्वायत्तता भी है। कई बार ईरान उन्हें रुकने को कहता है, लेकिन वे हमला कर देते हैं। यह विसंगति दर्शाती है कि ईरान का अपने प्रॉक्सीज़ पर 100% नियंत्रण शायद एक भ्रम है।

पेट्रो-डॉलर और Deep State

कुछ लोगों का मानना है कि यह युद्ध ‘इल्यूमिनाती’ या वैश्विक कुलीन वर्ग (Global Elites) जिन्हे इंटरनेट की दुनिया में गहरा राज्य (Deep State) भी कहा जाता है, ये उनके द्वारा संचालित है।

ईरान उन प्रमुख देशों में से है जो अमेरिकी डॉलर के प्रभुत्व को चुनौती देता है। रूस और चीन के साथ ईरान का गठबंधन अमेरिका के ‘पेट्रो-डॉलर’ साम्राज्य के लिए खतरा है। इसलिए, मध्य पूर्व में अशांति फैलाकर तेल की आपूर्ति और वैश्विक अर्थव्यवस्था को नियंत्रित किया जा रहा है।

अमेरिका की मजबूरी या मास्टरप्लान?

अमेरिका क्यों अपनी पूरी ताकत इजरायल के पीछे झोंक देता है? इसके पीछे दो प्रमुख रहस्यमयी पहलू हैं, जिनके बारे में नीचे चर्चा की गयी है।

  • इवेंजेलिकल क्रिश्चियनिटी (Evangelical Christianity): अमेरिका में एक बहुत बड़ा वोट बैंक ऐसा है जो मानता है कि जब तक इजरायल सुरक्षित नहीं होगा और येरुशलम में मंदिर नहीं बनेगा, तब तक ‘ईसा मसीह’ (Jesus Christ) का पुनरागमन नहीं होगा। अब सुनने-पढ़ने में ये थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह धार्मिक मान्यता अमेरिकी विदेश नीति को गहराई से प्रभावित करती है। और अगर हम अतीत में झांके तो कुछ घटनाये इसकी तरफ इशारा भी करती हैं।
  • मिलिट्री-इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स: युद्ध का मतलब है अरबों डॉलर के हथियारों की बिक्री। इस बात से कौन इंकार कर सकता है की लॉकहीड मार्टिन, बोइंग और रेथियॉन जैसी कंपनियों के लिए मध्य पूर्व का युद्ध एक कभी न खत्म होने वाला मुनाफा है।

‘शैडो वॉर’ से ‘डायरेक्ट वॉर’ तक का सफर

दशकों तक ईरान और इजरायल एक-दूसरे पर साइबर हमलों और गुप्त हत्याओं के जरिए वार करते रहे। लेकिन 2024 में पहली बार ईरान ने अपनी जमीन से इजरायल पर सीधा हमला किया। वर्तमान युद्ध की नीव उसी दिन रख दी गयी।

रहस्यमयी तकनीक

कहा जाता है कि इजरायल के ‘आयरन डोम’ और ‘एरो’ सिस्टम को भेदने के लिए ईरान ने जिस तकनीक का इस्तेमाल किया, वह उसे रूस या शायद किसी ‘बाहरी शक्ति’ से मिली है। आयरन डोम मुख्य रूप से हमास या हिजबुल्लाह द्वारा दागे जाने वाले ‘कम दूरी के रॉकेट’ को रोकता है।

ईरान जो ‘बैलिस्टिक मिसाइलें’ दागता है, उन्हें रोकने के लिए इजरायल ‘एरो-2’ (Arrow-2), ‘एरो-3’ और ‘डेविड स्लिंग’ (David’s Sling) का उपयोग करता है। आयरन डोम ईरान की बड़ी मिसाइलों को रोकने में सक्षम नहीं है।

साजिश यह है कि क्या अमेरिका और इजरायल ने जानबूझकर ईरान को हमला करने दिया ताकि वे अपनी ‘एरो-3’ तकनीक का लाइव टेस्ट कर सकें, जो अंतरिक्ष में भी मिसाइल गिरा सकती है? वहीं, इजरायल द्वारा ईरान के भीतर घुसकर हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या करना यह दर्शाता है कि यह युद्ध अब केवल मिसाइलों का नहीं, बल्कि ‘अदृश्य तकनीक’ का भी है।

डिजिटल जिन्न: स्टक्सनेट और ईरान के परमाणु कार्यक्रम का ‘अदृश्य’ विनाश

नतान्ज (Natanz) का अभेद्य किला और ‘अदृश्य’ हमलावर

ईरान का नतान्ज परमाणु संयंत्र जमीन से सैकड़ों फीट नीचे कंक्रीट और फौलाद की परतों में छिपा है। यहाँ हजारों ‘सेंट्रीफ्यूज’ (Centrifuges) तेजी से घूमते हुए यूरेनियम को संवर्धित (Enrich) करते हैं।

यह जगह किसी भी मिसाइल हमले (चाहे वो कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो) से सुरक्षित मानी जाती थी। लेकिन 2010 में यहाँ कुछ ऐसा हुआ जिसने दुनिया के होश उड़ा दिए। उस दिन वैश्विक टेक्नोलॉजी ने नए युग में प्रवेश किया।

नतान्ज (Natanz) का अभेद्य किला और 'अदृश्य' हमलावरउस दिन बिना किसी धमाके के, बिना किसी सैनिक के घुसे, नतान्ज के बेहद सुरक्षित प्रयोगशाला के सेंट्रीफ्यूज एक-एक करके खुद-ब-खुद फटने लगे। ईरानी वैज्ञानिक हक्के-बक्के थे—मशीनें कंट्रोल से बाहर थीं, लेकिन उनके कंप्यूटर स्क्रीन पर सब कुछ ‘नॉर्मल’ दिख रहा था।

यह इतिहास का पहला ‘डिजिटल हथियार’ था, जिसे दुनिया ने ‘स्टक्सनेट’ (Stuxnet) के नाम से जाना। वैसे देखा जाये तो यह डिजिटल हमला अपने समय से काफी आगे था। थोड़ा समय बीतने के पश्चात् इसके बारे में जानकारी निकल कर बाहर आयी।

ऑपरेशन ‘ओलंपिक गेम्स’ (Operation Olympic Games)

खुफिया गलियारों में इस मिशन का गुप्त नाम ‘ऑपरेशन ओलंपिक गेम्स’ था। कहा जाता है कि यह अमेरिका की एक एजेन्सी और इजरायल की कुख्यात ‘यूनिट 8200’ (Unit 8200) का एक साझा ऑपरेशन था। यद्यपि इस तथ्य की पुष्टि नहीं की जा सकती क्योंकि यह पूरा ऑपरेशन पूरी तरह से गुप्त था।

रहस्यमयी निर्माण

स्टक्सनेट कोई साधारण कंप्यूटर वायरस नहीं था। यह एक ‘डिजिटल मिसाइल’ थी। इसे विशेष रूप से ‘सीमेंस’ (Siemens) कंपनी के उन कंट्रोलर्स (PLCs) को निशाना बनाने के लिए बनाया गया था, जो ईरान के सेंट्रीफ्यूज की गति को नियंत्रित करते थे।

इस डिजिटल हथियार की कोडिंग इतनी जटिल थी कि प्रोग्रामिंग विशेषज्ञों का मानना है कि इसे बनाने में कम से कम 5 से 10 बेहतरीन प्रोग्रामर्स को सालों तक काम करना पड़ा होगा, तब कहीं जा कर बना होगा ऐसा नायाब हथियार।

‘एयर-गैप’ (Air-Gap) को पार करने का रहस्य: वह जादुई पेनड्राइव

इस विषय में जानकारी रखने वाले बताते हैं कि नतान्ज का संयंत्र इंटरनेट से नहीं जुड़ा था (इसे एयर-गैप्ड कहते हैं), ताकि कोई बाहर से इसे हैक न कर सके। तो फिर सवाल ये था कि यह वायरस अंदर कैसे पहुँचा? यहाँ से कॉन्स्पिरिसी थ्योरी और जासूसी का रोमांच शुरू होता है।

  • थ्योरी 1: वह गद्दार कर्मचारी – माना जाता है कि मोसाद (Mossad) के एक एजेंट ने ईरान के किसी कर्मचारी को अनजाने में एक ‘संक्रमित’ USB ड्राइव (पेनड्राइव) इस्तेमाल करने के लिए मजबूर किया या लालच दिया।
  • थ्योरी 2: डच जासूस – हाल ही में कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि एक डच इंजीनियर, जो इजरायल के लिए काम कर रहा था, उसने एक ‘पानी पंप’ मैकेनिक बनकर संयंत्र में प्रवेश किया और वायरस को सिस्टम में लोड कर दिया।

कैसे स्टक्सनेट ने वैज्ञानिकों को ‘पागल’ बना दिया?

स्टक्सनेट की सबसे डरावनी विशेषता इसकी ‘चालबाजी’ थी। यह वायरस सेंट्रीफ्यूज की गति को कभी बहुत तेज कर देता (जिससे वे टूट जाएं) और कभी बहुत धीमा कर देता (जिससे की यूरेनियम खराब हो जाए)।

सबसे बड़ी ‘मिस्ट्री’ यह थी कि जब मशीनें अंदर ही अंदर नष्ट हो रही थीं, तब कंट्रोल रूम में लगे मॉनिटर्स पर पुराना, रिकॉर्ड किया हुआ ‘नॉर्मल डेटा’ चल रहा था। ईरान के वैज्ञानिकों को तब तक पता नहीं चला जब तक कि मशीनें मलबे में तब्दील नहीं हो गईं। यह एक ‘डिजिटल घोस्ट’ (Digital Ghost) की तरह काम कर रहा था, जिसका अपना एक दिमाग़ था।

जब वायरस ‘जंगल की आग’ की तरह बाहर निकल कर फ़ैल गया

स्टक्सनेट को केवल नतान्ज के लिए बनाया गया था, लेकिन कहते हैं कि 2010 में एक तकनीकी गलती की वजह से यह वायरस इंटरनेट पर लीक हो गया। अचानक यह दुनिया भर के कंप्यूटरों में पाया जाने लगा—भारत से लेकर इंडोनेशिया और अमेरिका तक।

हालाँकि, यह वायरस केवल तभी सक्रिय होता था जब उसे ईरान के सेंट्रीफ्यूज वाला विशिष्ट ‘सीमेंस’ सॉफ्टवेयर मिलता था। बाकी कंप्यूटरों के लिए यह एक ‘सोया हुआ राक्षस’ (Sleeping Monster) था। इसने दुनिया को दिखा दिया कि एक बार डिजिटल हथियार छूट जाए, तो उसे वापस बुलाना असंभव है।

आधुनिक युद्ध का नया चेहरा: ‘साइबर-आर्मागेडन’

आज, जब हम इजरायल और ईरान के बीच मिसाइलों का भीषण युद्ध देखते हैं, तो वास्तव में बैकग्राउंड में एक बहुत बड़ा साइबर-युद्ध चल रहा होता है। ये दुनिया जैसी दिखती है वैसी है नहीं। साइबर युद्ध (Cyber Warfare) कोई आज का नहीं शुरू हुआ है।

इजरायल का साइबर हमला (2020):

ईरान के ‘शाहिद राजाई’ (Shahid Rajaee) पोर्ट पर अचानक कंप्यूटर सिस्टम ठप हो गए। ट्रकों की मीलों लंबी लाइनें लग गईं और जहाजों का आवागमन रुक गया। कहा गया कि यह इजरायल का साइबर हमला था।

ईरान का पलटवार:

ईरान ने इजरायल के वाटर सप्लाई सिस्टम (Water Supply System) को हैक करने की कोशिश की ताकि पानी में क्लोरीन की मात्रा बढ़ाकर लोगों को बीमार किया जा सके। यह पहली बार था जब साइबर हमले का सीधा निशाना आम नागरिकों की जान लेना था।

पेजर और वॉकी-टॉकी ब्लास्ट (सितंबर 2024):

हाल ही में हिजबुल्लाह के हजारों पेजर और वॉकी-टॉकी में एक साथ धमाके हुए। यह ‘स्टक्सनेट’ का अगला स्तर था—सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को मिलाकर किया गया एक घातक प्रहार। इसने साबित कर दिया कि इजरायल अब दुश्मन की जेब के अंदर तक घुस चुका है।

ऐतिहासिक रहस्य: क्या यह सब ‘नियति’ है?

यहाँ एक साजिश का सिद्धांत (Conspiracy Theory) यह भी है कि ये सभी साइबर हमले केवल परमाणु कार्यक्रम रोकने के लिए नहीं हैं। यह पूरी दुनिया को एक ‘कैशलेस’ और ‘ग्रिड-डिपेंडेंट’ (Grid-Dependent) समाज बनाने की ओर ले जाने का रास्ता है।

कुछ विचारकों का कहना है कि ईरान और इजरायल का यह युद्ध असल में एक ‘लैब-टेस्टिंग’ ग्राउंड है, जहाँ नई तकनीकों का परीक्षण किया जा रहा है। आने वाले समय में, युद्ध टैंकों से नहीं, बल्कि एक ‘क्लिक’ से लड़े जाएंगे, जो पूरे देश की बिजली, पानी और बैंकिंग को एक पल में खत्म कर देगा। इसलिए सावधान हो जाइये और सतर्क रहिये।

स्टक्सनेट ने वह दरवाजा खोल दिया है जिसे अब बंद नहीं किया जा सकता। इसने दुनिया को बताया कि “कोड (Code) अब बारूद (Gunpowder) से ज्यादा शक्तिशाली है।” उस पर से आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की दुनिया, हमारे विश्व का दरवाजा खटखटा रही है। हमारी ही दुनिया में कुछ लोग हैं जिन्हे वो दरवाजा खोलने की जल्दी है।

ईरान आज भी अपने परमाणु संयंत्रों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है, और इजरायल अपनी तकनीकी श्रेष्ठता के जरिए उसे ‘पाषाण युग’ में भेजने की धमकी दे रहा है। लेकिन इस डिजिटल युद्ध में सबसे बड़ा रहस्य यह है— अगला ‘स्टक्सनेट’ कौन सा होगा और वह कब फटेगा?

शायद वह पहले से ही हमारे स्मार्टफोन या बिजली के ग्रिड में सोया हुआ हो, बस एक कमांड का इंतजार कर रहा हो। कुछ विद्वानों को ये भय है कि यह केवल ईरान और इजरायल का युद्ध नहीं है, यह ‘मानवता बनाम मशीन’ के भविष्य की एक भयावह झलक है।

भविष्य की आहट – क्या यह आर्मागेडन (Armageddon) है?

बाइबिल और इस्लामी ग्रंथों में ‘आर्मागेडन’ या ‘मल्हामा’ का जिक्र है—एक ऐसी अंतिम जंग जो मध्य पूर्व से शुरू होगी और पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगी। क्या ऐसा हो सकता है कि उसकी शुरुआत हो चुकी है?

भू-राजनीतिक बिसात-रूस की भूमिकाभू-राजनीतिक बिसात-रूस की भूमिका

यूक्रेन युद्ध के बाद रूस और ईरान एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए हैं। क्या रूस ईरान को परमाणु छतरी प्रदान कर रहा है?

चीन की शांति:

चीन चुपचाप मध्य पूर्व में अपना प्रभाव बढ़ा रहा है। उसने सऊदी अरब और ईरान के बीच समझौता कराकर अमेरिका को चौंका दिया था। क्या चीन इस युद्ध का असली विजेता बनेगा?

इतिहास का अंतिम अध्याय या नई शुरुआत?

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच का यह संघर्ष केवल राजनीति नहीं है। यह इतिहास, धर्म, गुप्त एजेंडे और शक्ति के चरम प्रदर्शन का एक घातक मिश्रण है। अक्टूबर 7 के बाद की दुनिया बदल चुकी है।

अगर यह युद्ध ईरान और इजरायल के बीच पूर्ण युद्ध (Full-scale War) में बदलता है, तो निःसंदेह इसके परिणाम भयावह होंगे, केवल इन देशों के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए। वैश्विक तेल आपूर्ति ठप हो जाएगी, इंटरनेट केबल काटे जा सकते हैं (जो लाल सागर के नीचे से गुजरते हैं), और शायद दुनिया को पहली बार आधुनिक युग में परमाणु हथियारों का डर सताएगा।

अंतिम रहस्य

शायद इस युद्ध का असली उद्देश्य वह नहीं है जो समाचारों में दिखाया जाता है। शायद यह पुरानी दुनिया के ढांचे को गिराकर एक ‘न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’ (New World Order) स्थापित करने की प्रक्रिया है। जैसा कि प्राचीन कहावत है— “अराजकता से ही व्यवस्था जन्म लेती है” (Order out of Chaos)।

मध्य पूर्व की यह आग अभी बुझने वाली नहीं है, क्योंकि इसकी लपटें हजारों साल पुराने रहस्यों और आने वाले भविष्य की आशंकाओं से सुलग रही हैं।

महत्वपूर्ण : इस लेख में दिए गए तथ्य, इंटरनेट पर उपलब्ध सामग्री के आधार पर लिखे गए हैं, ये किसी भी देश, समाज, धर्म, पंथ या व्यक्ति को लक्षित कर के नहीं लिखे गए हैं।

इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए
इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए