पढ़ें प्राचीन यूनान (Ancient Greece) की सबसे खूबसूरत महिला ‘फ्रायने’ की सच्ची कहानी और उस अनसुलझे रहस्य (Unsolved Mystery) के बारे में, जिसने पूरी दुनिया के इतिहासकारों को आज भी उलझा रखा है। मौत की सजा, अदालत का चमत्कार और एक खौफनाक षड्यंत्र!
यह कहानी प्राचीन यूनान (Ancient Greece) के इतिहास के पन्नों में दर्ज एक ऐसी सच्ची घटना है, जिसमें सुंदरता, सत्ता, एक खौफनाक गुप्त पंथ और एक ऐसा अनसुलझा रहस्य शामिल है, जिसका जवाब आज तक कोई नहीं ढूंढ पाया। इतिहास के अनसुलझे रहस्यों में शामिल यह घटना बहुत कम लोगों को पता है।
यह कहानी है चौथी शताब्दी ईसा पूर्व (4th Century BCE) के एथेंस की और एथेंस की सबसे खूबसूरत, सुडौल और रहस्यमयी महिला—’फ्रायने’ (Phryne) की। एक ऐसी सुन्दर कमनीय काया, जिसने यूनान के देवताओं को भी ईर्ष्यालु बना दिया था। शताब्दियों में इतना सुन्दर कोई पैदा होता है, ऐसी थी फ्रायने।
वास्तव में प्राचीन यूनान एक पुरुष प्रधान समाज था, लेकिन इस समाज में महिलाओं का एक तबका ऐसा था जो रानियों से भी ज्यादा ताकतवर था—इन्हें ‘हेतैरा’ (Hetaira) कहा जाता था। ये बेहद उच्च कोटि की, उच्च शिक्षित और स्वतंत्र गणिकाएं होती थीं। इन्हे समाज में सम्मान की दृष्टी से देखा जाता था।
फ्रायने पूरे यूनान की सबसे प्रसिद्ध ‘हेतैरा’ थी। यूनान के इतिहासकारों, जैसे एथेनियस के अनुसार, फ्रायने की सुंदरता और उसकी शारीरिक बनावट इतनी जादुई थी कि उसे देखते ही लोग सुध-बुध खो बैठते थे। प्रसिद्ध मूर्तिकार ‘प्राक्सिटेल्स’ (Praxiteles) ने जब दुनिया में पहली बार ‘प्रेम की देवी एफ़्रोडाइट’ (Aphrodite) की नग्न मूर्ति बनाई, तो उसने देवी की कल्पना फ्रायने के सुडौल शरीर को देखकर ही की थी।
फ्रायने इतनी अमीर हो चुकी थी कि एक बार जब यूनान के सम्राट सिकंदर ने ‘थीब्स’ (Thebes) शहर की दीवारों को तोड़ दिया था, तो फ्रायने ने पूरे शहर की दीवारों को अपने पैसों से दोबारा बनवाने की पेशकश की थी, बस उसकी शर्त यह थी कि दीवार पर लिखा जाए: “सिकंदर ने इसे नष्ट किया, और हेतैरा फ्रायने ने इसे फिर से बनाया।”
लेकिन कहते हैं ना, जब एक स्त्री के पास हद से ज्यादा दौलत, बेपनाह हुस्न और सत्ता के राज आ जाएं, तो वह शक्तिशाली पुरुषों की आंखों में चुभने लगती है। और यहीं से शुरू हुआ एक खौफनाक षड्यंत्र। मौत का फंदा एक गुप्त पंथ के माध्यम से फ्रायने की तरफ बढ़ रहा था।
दस्तावेज़ों में दर्ज़ है कि 350 ईसा पूर्व के आसपास, अचानक फ्रायने को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना से पूरे एथेंस में हड़कंप मच गया। लेकिन उस पर जो आरोप लगाया गया था, वह हैरान कर देने वाला था। उस पर ‘एलेसिनियन रहस्य’ (Eleusinian Mysteries) के अपमान का आरोप था।
एलेसिनियन रहस्य दरअसल, प्राचीन यूनान का एक बेहद खौफनाक और गुप्त धार्मिक पंथ था। इस रहस्यमय पंथ के नियम इतने सख्त थे कि अगर कोई इसके रहस्यों को उजागर करता या इसका मज़ाक उड़ाता, तो उसकी सज़ा सिर्फ और सिर्फ ‘मौत’ थी।
वैसे देखा जाए तो महान दार्शनिक Socrates को भी लगभग ऐसे ही आरोपों में जहर पीना पड़ा था। लेकिन क्या सच में फ्रायने ने इस धार्मिक पंथ का अपमान किया था? और यहीं से इतिहास की सबसे बड़ी ‘Conspiracy Theory’ जन्म लेती है।
कई आधुनिक इतिहासकारों का मानना है कि यह उस समय के एथेंस की राज्यसत्ता के उच्च पदों पर विराजमान राजनेताओं द्वारा रची गयी एक साजिश थी। वैसे सच्चाई ये थी कि एथेंस के कई बड़े राजनेता, सेनापति और न्यायाधीश फ्रायने के दीवाने थे और उस पर से, वे भारी कर्जे में भी डूबे हुए थे।
फ्रायने के पास एथेंस के राज्यसत्ता के कई काले राज (Black secrets) थे। उन राजनेताओं ने अपने राज छिपाने और फ्रायने की अथाह धन संपत्ति हड़पने के लिए धर्म का सहारा लिया और उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रची। उसके बाद शुरू हुआ एक ऐसा ऐतिहासिक मुकदमा जिसने दुनिया को चौंका दिया।
फ्रायने को एथेंस की सबसे बड़ी अदालत, Areopagus में पेश किया गया। उसे बचाने के लिए उसका प्रेमी और यूनान का सबसे बड़ा वकील ‘हाइपेरिड्स’ (Hypereides) खड़ा हुआ। यूनानी कोर्ट और वहां के समाज में हाइपेरिड्स की अच्छी धमक थी।
मुकदमा कई दिनों तक चला। हाइपेरिड्स ने अपनी पूरी ताकत लगा दी, लेकिन कहते हैं कि अदालत के जज पहले से ही बिके हुए थे या फिर डरे हुए थे। जजों ने फैसला कर लिया था कि इस दैवीय रूप वाली स्त्री को मृत्युदंड देना है। आखिर वो दिन भी आ ही गया जब मौत का फरमान बस सुनाया ही जाने वाला था।
न्यायालय में उस समय सन्नाटा छा गया। फ्रायने की आंखों में मौत का डर साफ़ दिखने लगा था। तभी हाइपेरिड्स ने कुछ ऐसा किया, जिसकी कल्पना इतिहास में कभी किसी ने नहीं की थी। जब हाइपेरिड्स को लगा कि सारे तर्क खत्म हो गए हैं और अब फ्रायने की मौत निश्चित है, तो वह अचानक फ्रायने के पास गया।
उसने जजों के सामने खड़ी उस बेबस फ्रायने के लिबास को एक झटके से खींच दिया। अदालत के बीचों-बीच फ्रायने का वह सुन्दर और सुडौल शरीर निर्वस्त्र हो गया। पूरे कोर्ट रूम की सांसें रुक गईं। लोग भौचक्के हो कर उस अप्रतिम सुंदरता की मूरत को देख रहे थे।
प्राचीन यूनानियों का मानना था कि इतना ‘परफेक्ट’ और सुडौल शरीर किसी मनुष्य का नहीं हो सकता, यह निश्चित रूप से प्रेम की देवी एफ़्रोडाइट का अवतार है। जजों के अंदर यह खौफनाक डर बैठ गया कि अगर उन्होंने इस ‘ईश्वरीय काया’ को मौत की सजा दी, तो देवता पूरे एथेंस को श्राप दे देंगे और सब कुछ बर्बाद हो जाएगा।
भय और चमत्कार के उस पल में, जजों ने सर्वसम्मति से फ्रायने को बाइज्जत बरी कर दिया। लेकिन यह कहानी अदालत के उस ड्रामे पर खत्म नहीं होती। असली रहस्य, फ्रायने के अदालत से बाहर निकलने के बाद शुरू होता है। फ्रायने उस दिन अदालत से ज़िंदा तो बच गई, लेकिन इस घटना के कुछ ही समय बाद वह इतिहास के पन्नों से अचानक और पूरी तरह से गायब हो गई!
उसका कहीं कोई ज़िक्र नहीं आता। मानो वो पूरे कालखंड से ही गायब हो गयी। दुनिया के सबसे बेहतरीन खोजकर्ता और पुरातत्वविद आज तक इस बात का जवाब नहीं खोज पाए हैं कि इतनी मशहूर और ताकतवर महिला अचानक कहां गायब हो गई? क्या वह सच में बच गई थी?
एक Conspiracy theory यह कहती है कि अदालत में हारने के बाद उन राजनेताओं ने हार नहीं मानी। उन्होंने रातों-रात फ्रायने को अगवा करवाया, उसकी हत्या की और उसकी लाश को कहीं बहुत गहराई में दफना दिया। लेकिन फिर उसकी बेशुमार दौलत कहां गई? क्योंकि फ्रायने के पास इतना सोना था कि वह एक पूरा शहर खरीद सकती थी।
लेकिन उसकी मौत या गायब होने के बाद उसके खजाने का एक सिक्का भी किसी को नहीं मिला। क्या उसने गायब होने से पहले अपनी दौलत कहीं छिपा दी थी? या फिर अपनी असीमित धनसम्पत्ति के साथ फ्रायने किसी ऐसी दुनिया में चली गयी जिसका सुराग कभी किसी को नहीं लगा।
यूनान में डेल्फी (Delphi) के पवित्र मंदिर में सालों बाद एक सोने की मूर्ति मिली, जो फ्रायने की थी। लेकिन वह मूर्ति वहां किसने रखी? ये रहस्य भी अनसुलझा है। इतिहास में आज तक न तो फ्रायने की कब्र मिली है, न उसकी हड्डियों का कोई सुराग, और न ही उसका खजाना। आखिर एथेंस के उन राजनेताओं का वह खौफनाक ‘सीक्रेट’ क्या था जिसे छिपाने के लिए फ्रायने को ही मिटा दिया गया?
एक ऐसी महिला, जिसके शरीर की बनावट ने यूनान के कानूनों को झुका दिया था, वह अचानक हवा में कैसे गायब हो सकती है? यूनान के खंडहरों में आज भी जब हवा चलती है, तो ऐसा लगता है जैसे वह रहस्यमयी फ्रायने अपने अनसुलझे रहस्यों और उस छिपे हुए खजाने के साथ किसी अनजान कब्र में आज भी खामोश लेटी है।