सपने आते हैं बुरे तो तकिए के नीचे रखें एक वस्तु और निश्चिंत होकर सो जायें

सपने आते हैं बुरे तो तकिए के नीचे रखें एक वस्तु और निश्चिंत होकर सो जायेंअच्छे स्वास्थ्य और नींद का गहरा संबंध है़ हमारा शरीर एक तरह की मशीनरी की तरह है़। यदि इस मशीन को लगातार चलाया जायेगा तो निश्चित रूप से उसमें दोष उत्पन्न होने लगेंगे। इसलिए इस मशीन को पूरे सात घंटो का रेस्ट देना बहुत जरूरी है़।

इसलिए दिन भर के शारीरिक एवं मानसिक परिश्रम के बाद निश्चिंतता की नींद लेना सख्त जरूरी है़। फिर सोने के लिए यदि आनंददायक बिस्तर की व्यवस्था हो तो क्या कहने, लेकिन सारी अच्छी व्यवस्थाओं के बाद भी यदि नींद अच्छी न आये तो मामला विचारणीय हैं।

कुछ लोगों की यह शिकायत होती है़ कि मुझे गहरी नींद नहीं आती, नींद में तरह-तरह के डरावने या नकारात्मक स्वप्न आते हैं। ऐसी दशा में ऐसा मान कर चला जाता है़ कि आपके सोने के स्थान में कोई वास्तु दोष है़ जिसके कारण वहाँ नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो रही है़ जो आपको चैन की नींद नहीं आने देती। आइये जानते हैं वास्तु पंडितों के द्वारा सुझाये कुछ सरल उपाय, जो आपको अच्छी नींद लाने में सहायक होंगे।

तकिया वैसे तो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं माना जाता है लेकिन यदि तकिया लगाने की आदत ही हो तो बहुत मोटा तकिया नहीं पतला तकिया लगाया जाना चाहिए। अच्छी नींद के लिए वास्तु शास्त्री कहते हैं कि आपका तकिया और बिस्तर जितना ही स्वच्छ होगा, आपको नींद उतनी ही अच्छी आयेगी।

तकिये और बिस्तर से संबंधित वास्तु विशेषज्ञ कुछ ऐसे उपायों को बताते हैं जिसको करने से आप निश्चिंत होकर सुकून की नींद ही नहीं लेते, बल्कि जीवन में आने वाली अनेक समस्याओं से मुक्ति पा जाते हैं।

नींद में बुरे सपने आने की शिकायत बहुतों को होती है। आइए जानते हैं कि वास्तु इस संबंध में क्या उपाय सुझाता है। जिसको करने मात्र से आप इस परेशानी से मुक्ति पा सकते हैं। यदि आपको डरावने या खराब सपने आते हैं तो आपको सोने से पहले एक छोटा सा काम करना होगा।

आप अपने सोने वाले बिस्तर के तकिए के नीचे, लेकिन यदि आप तकिया न लगाते हो तो सर की तरफ बिस्तर के नीचे एक ऐसी वस्तु रखनी होगी जो आपके शयन कक्ष की नकारात्मकता ऊर्जा को नष्ट कर देगा। यह वस्तु लोहे की कोई भी धारदार वस्तु हो सकती है।

इसके लिए आप अपने तकिए के नीचे चाकू, छुरी या कैंची आदि कुछ भी रख सकते हैं। यदि आप सोने से पूर्व अपने सिरहाने लोहे की बनी इन चीजों में से कोई एक वस्तु रखते हैं तो आपके नींद से बुरे स्वप्न गायब हो जाएंगे और साथ ही आप सोते समय नींद में आने वाले डरावने दृश्यों से भी मुक्ति पा सकेंगे।

यदि पति-पत्नी के संबंधों को मधुर बनाना है तो तकिये के नीचे या सिरहाने किसी हल्की सुगंध वाली वस्तु का उपयोग किया जाना चाहिए। यह वस्तु कोई इत्र या परफ्यूम हो सकता है अथवा कोई सुगंधित पुष्प, जिसके रखने से आपका बिस्तर भीनी-भीनी सुगंध से महकने लगे।

यह सुगंध दांपत्य दंपति जीवन में नई ऊर्जा प्रदान करने वाला होता है़ जो पति-पत्नी के रिश्तों को मजबूत बनाता है़। लेकिन इस उपाय को करते समय इस बात का विशेष ध्यान दें कि यह सुगंध हल्की होनी चाहिए, तेज नहीं।

एक वस्तु जो आपको सोने में व्यवधान उत्पन्न करती है वह वस्तु है़ घड़ी, जो अनिद्रा को बढ़ावा देती है। ऐसा कहा जाता है कि घड़ी को अपने तकिये और बिस्तर से ही नहीं शयन कक्ष से भी दूर रखना चाहिए। अक्सर देखा गया है कि सुबह जल्दी उठने के लिए में लोग अपने तकिए के नीचे घड़ी रख कर सो जाते हैं। वास्तु विशेषज्ञ इस कार्य को वास्तु दोषों को बढ़ावा देने वाला मानते है़।

बिस्तर में तकिये के नीचे घड़ी रखकर सोने से घड़ी से निकलने वाली टिक-टिक की आवाज गहरी नींद आने में बाधा बनेगी। साथ ही हमारे मन-मस्तिष्क में दोष उत्पन्न करेगी। जिसके कारण हम अनिद्रा के शिकार हो जाएंगे।

क्योंकि घड़ी और नींद दोनों का छत्तीस का आंकड़ा है। इसलिए वास्तु पंडित घड़ी को नींद का दुश्मन मानते हैं। घड़ी शरीर को अपनी तरह गतिमान रखने का प्रयास करती है। जबकि आप चैन की नींद सोना चाहते हैं।

वास्तु शास्त्र कहता हैं कि आपके बिस्तर पर लगाये जाने वाली तकिये के कवर का रंग हल्का होना चाहिए, गहरा नहीं। हल्का रंग आपके मन-मस्तिष्क को शांति प्रदान करने वाला होता है, फिर सोते समय शांत मन की नितांत आवश्यकता होती है।

हल्का मनभावन रंग आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है़। इसलिए आप जब भी अपने लिए तकिए और बिस्तर आदि के चादर के रंग का चयन करें तो वह आंखों को सुकून प्रदान करने वाला हल्का रंग ही होना चाहिए। यह रंग सफेद, धानी, आसमानी या गुलाबी आदि हो सकता है़।

इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए
इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए