तेज बारिश भी उस एलियन को भिगो नहीं पा रहीं थीं 

तेज बारिश भी उस एलियन को भिगो नहीं पा रहीं थीं पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर रहने वाले इंसान, जिन्हें हम एलियन कहते हैं। उनका सही पता आज तक नहीं लग पाया है़ कुछ शोधकर्ताओं का कहना है कि यह एलियन धरती के ही निर्जन हिस्सों में अपनी दुनिया बनाये हुयें हैं।

एलियन हमारी तरह के ही जीव हैं लेकिँन उनके शरीर की बनावट, रंग-रूप हमसे बहुत भिन्न है। जिन लोगों ने इन एलियंस को देखा है उनका कहना है कि यदि आप इन दूसरे ग्रह पर रहने वाले एलियन को अचानक देख लें तो डर जायेंगे।

आज से कुछ समय पहले तक इस धरती पर रहने वाले इंसान परग्रही एलियंस की मौज़ूदगी पर अधिक विश्वास नहीं रखते थे। लेकिन जब विश्व के अनेक देशों में उन परग्रही एलियंस के आने की कुछ ऐसी अदभुत घटनाएं घटित हुईं तो उन्हें देखकर पृथ्वीवासियों को यह विश्वास हो गया कि इस पृथ्वी के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर भी जीते-जागते लोग रहते हैं।

क्या सच में एलियंस टेक्नोलोजी का प्रयोग धरती के कुछ अविष्कारों में हुआ है 

उनके इस धरती पर उतरने वाले अदभुत विमान इस बात के प्रमाण देते हैं कि एलियंस विज्ञान और तकनीकी की दुनिया में हमसे कहीं आगे हैं।एलियंस से संबंधित खोजों में इस बात का भी दावा किया गया है कि इस पृथ्वी पर होने वाले कुछ हैरतअंगेज़ अविष्कारों में छिपकर (यानि बिना सार्वजनिक किये) एलियंस टेक्नोलोजी का सहयोग लिया गया है।

क्योंकि पृथ्वी के वैज्ञानिक भी इस बात को मानते हैं कि परग्रही एलियंस का का ज्ञान हम से कई गुना अधिक है। बात कुछ भी हो लेकिन एलियंस के अस्तित्व को झूठलाया नहीं जा सकता।

एलियंस के दिखने की रहस्यमय घटनाएं

अनेक रहस्यमय घटनायें यह बताती हैं कि एलियंस हमारे आस पास घूम-घाम कर वापस अपनी दुनिया में चले जाते हैं। उनके इस धरती पर आने के बारे में कभी हमें पता चलता है तो कभी नहीं। एलियंस कहाँ से आते हैं और फिर वापस कहाँ चले जाते हैं? इस बारे पक्का कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन अनेक घटनाओं में इस बात का प्रमाण मिलता है कि वह हमारे बीच आते-जाते रहते हैं।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में वर्ष 1984 की घटना

दिल दहला देने वाली इस घटना में जिन लोगों ने भी इस एलियन को देखा वो आश्चर्यचकित रह गये। लोगों ने बाजार में देखा कि एक चलता-फिरता जीव जो देखने में इंसान सा लग रहा था लेकिन बहुत विचित्र नज़र आ रहा था। उसकी तीन आंखें, बड़े-बड़े कान, चपटा चेहरा, ग्रे कलर का वह इंसान लगभग 8 फुट लंबा था।

पहले लोगों ने सोचा कि यह कोई प्रेत या पिशाच है लेकिन उसकी परछाई नजर आ रही थी इसलिए यह सोंच निराधार थी। वास्तव में वह एक एलियन था। जो दूसरे ग्रह से आकर न्यूयॉर्क में घूम रहा था कि तभी एक अद्भुत घटना घटी। अचानक से वहाँ बारिश होने लगी। उस एलियन ने बारिश से बचने के लिए जो कुछ किया वह किसी चमत्कार से कम न था।

उस एलियन ने अद्भुत टेक्नोलोजी का प्रयोग किया 

अचानक तेज बारिश आ जाने पर उसने अपनी जेब में रखे स्प्रे को निकाला और उसका द्रव्य अपने पूरे शरीर पर छिड़क लिया। उस स्प्रे को छिड़कते ही उसके शरीर में न जाने कौन सी क्षमता प्रकट हो गई। अब उस तेज बारिश में भी वह सूखा घूमता नजर आ रहा था।

दरअसल एलियन द्वारा अपने ऊपर उस स्प्रे का छिड़काव करने के पश्चात बारिश की बूंदे उस एलियन को स्पर्श नहीं कर पा रही थी। कहने का मतलब यह है कि उस स्प्रे को शरीर के ऊपर लगाते ही उस एलियन के शरीर के चारों ओर एक सुरक्षा कवच तैयार हो गया था, जो अदृश्य था। उस कवच की वजह से वह एलियन बारिश की तेज धार में भी भीग नहीं रहा था।

लोगों ने देखा कि बिना रेनकोट या छाते के वह तेज बारिश में भी बिल्कुल सूखा सड़क पर घूम रहा था। उसके बाल, कपड़े और शरीर पर पानी की एक बूंद भी नहीं गिर रही थी। ऐसा अद्भुत दृश्य देखकर लोग आश्चर्य में पड़ गए। लोग सोंच रहे थे कि उस एलियन के पास कौन सा जादुई स्प्रे है़? जिसे शरीर पर छिड़कते ही उसका इतना प्रभाव हो गया कि बारिश की बूँदों ने भी अपना रास्ता बदल दिया।

सैकड़ों लोगों ने न्यूयॉर्क की सड़कों पर, उस एलियन को, बारिश में बिना भीगे हुए चलते देखा 

तेज बारिश के कारण लोग-बाग जहां-तहाँ शेड के नीचे रुके हुए थे। वह इस अदभुत नजारे को देख रहे थे। तेज मूसलाधार बारिश में अनोखा दिखने वाला वह एलियन बड़े मजे में सड़क पर चल रहा था। लोगों ने उसे आवाज दी लेकिन उसने किसी की आवाज का कोई उत्तर नहीं दिया।

8 फुट के उस डरावने एलियन को देख कर ऐसा लग रहा था जैसे कि कि पृथ्वी पर दानव का आगमन हो गया हो। लोग अब सोच रहे थे कि कहीं यह उनकी आंखो का भ्रम तो नहीं लेकिन वहाँ कुछ अमेरिका निवासियों के साथ कुत्ते भी थे। वह कुत्ते इस विचित्र एलियन को देख कर जोर-जोर से भौंक रहे थे। इससे यह पता चलता है़ कि यह आँखों का धोखा नहीं यह सारा दृश्य सच था।

उस एलियन ने जाते-जाते वह बारिश से बचने वाला स्प्रे सड़क पर फेंक दिया। उस एलियन की चाल इतनी तेज थी कि पलक झपकते ही वह आंखों से ओझल हो गया। बारिश रुक गयी थी।

एलियंस की एडवांस टेक्नोलोजी का प्रमाण, वह स्प्रे बॉटल, भी लोगों के सामने से ग़ायब हो गयी 

उसकी वह बारिश से बचाने वाले स्प्रे की शीशी सड़क पर पड़ी थी। कुछ लोग उस स्प्रे की शीशी लेने के लिये दौड़े लेकिन यह क्या जैसे ही उस स्प्रे की शीशी को जमीन उठाने के लिये उन्होंने हाथ बढ़ाया। वह स्प्रे की बॉटल गायब हो गयी।

उस एलियन के जाने बाद, बारिश में वहाँ की सड़क पर होने वाला यह चमत्कार लोगों को और अचंभित कर गया। लोगों ने इस दृश्य को देखकर यह जान लिया था कि दूसरे ग्रह पर रहने वाले इंसान हमसे बहुत एडवांस हैं।

अमेरिका के निवासी यही सोच रहे थे कि जो कुछ आज उन्होनें देखा वह सब सच था या सपना? लेकिन उस एलियन के बड़े-बड़े पाँव के निशान उसके धरती पर आने के पक्के सबूत थे।

इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए
इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए