राजस्थान का भुतहा महल

राजस्थान का भुतहा महलअपने गौरव शाली अतीत के लिए प्रसिद्ध राजस्थान, रहस्य-प्रेमियों के लिए भी किसी ज़न्नत से कम नहीं है | वास्तव में यहाँ बहुत सी आश्चर्यजनक और ऐतिहासिक घटनाएं बिखरी पड़ी हैं |

ऐसा लगता है जैसे यहाँ का हर शहर अपने-आप में कई रहस्मयी घटनाओं को अपने दामन में समेटे हुए है | ऐसा ही एक शहर है कोटा जो वैसे तो पूरे भारत वर्ष में शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है लेकिन राजस्थान के इस शहर में रहस्यों का डेरा है और ये शहर कई ऐतिहासिक घटनाओं का धनी है |

इस शहर में एक भवन है ‘बृजराज भवन पैलेस’ | ये भवन भारत की दस सबसे डरावनी जगहों में शामिल है | लोगों के अनुसार ये हवेली सैकड़ों साल पुरानी है | लेकिन बाद में 1980 में इसे एक ऐतिहासिक होटल के रूप में घोषित कर दिया गया | तब से ये जगह रहस्य रोमांच के प्रेमी सैलानियों के लिए एक आकर्षक स्थल बनी हुई है |

ऐसा कहा जाता है की इस होटल में मेजर बर्टन का भूत रहता है | मेजर बर्टन, ब्रिटिश शासन काल में, आज से कोई 160 साल पहले कोटा में ही सेवारत था और उसके सेवा काल के दौरान ही भारत में सन 1857 का स्वतंत्रता संग्राम हुआ |

इसी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उसे भारतीय सिपाहियों ने मार डाला था | भारतीय सिपाहियों ने इस स्वतंत्रता संग्राम में मेजर बर्टन के साथ उसके दो बेटों को भी इसी बंगले के सेंट्रल हाल में मार दिया था |

कोटा की एक पूर्व महारानी का कहना है कि उन्होंने सन 1980 में मेजर को उसी सेंट्रल हाल में देखा था जहां उन्हें बेटों समेत मार दिया गया था उस समय महारानी उस सेंट्रल हाल को अपने ड्राइंग रूम के रूप में उपयोग में लाती थी |

लोगों का कहना है कि वैसे तो ये भूत किसी को कोई नुक्सान नहीं पहुंचाता लेकिन यदि रात में ड्यूटी के दौरान कोई गार्ड उसे सोते हुए मिलता है तो ये भूत उसे तमाचे रसीद कर उसको उसकी ड्यूटी याद करा देता है |

इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए
इतिहास की सबसे सुंदर स्त्री क्या आप शिमला भूतिया टनल नंबर 33 के बारे में यह जानते हैं? क्या आप भूतों के रहने वाले इस कुलधरा गांव के बारे में जानते हैं? भूत की कहानी | bhoot ki kahani क्या आप जानते हैं कैलाश पर्वत का ये रहस्य? क्या आप जानते हैं निधिवन का ये रहस्य – पूरा पढ़िए